H

Please upgrade the app if you see a red line at the top. To upgrade the app, click on this line.

Chandrayaan-3 पर गलत पोस्ट करना अभिनेता प्रकाश राज को पड़ा महंगा, लोगों ने पोस्ट पर जताई नाराजगी

By: TISHA GUPTA | Created At: 22 August 2023 03:00 PM


चंद्रयान-3 मिशन पर गलत पोस्ट कर अभिनेता प्रकाश राज अब फंसते दिख रहे हैं। अभिनेता के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज की गई है।

banner
चंद्रयान-3 मिशन पर गलत पोस्ट कर अभिनेता प्रकाश राज अब फंसते दिख रहे हैं। अभिनेता के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज की गई है। हिंदू संगठनों के नेताओं ने उनके खिलाफ बागलकोट जिले के बनहट्टी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई और कार्रवाई की मांग की है।

चंद्रयान-3 का उड़ाया मजाक

अभिनेता प्रकाश राज ने बीते दिन एक्स पर एक विवादित पोस्ट करते हुए इसरो के मून मिशन चंद्रयान 3 का मजाक उड़ाया था। अभिनेता ने चंद्रयान-3 का मजाक उड़ाते हुए एक कार्टून पोस्ट किया था। पोस्ट में लूंगी पहने एक व्यक्ति एक कप से दूसरे कप में चाय डालता दिख रहा है। इस कार्टून के साथ उन्होंने कैप्शन लिखा है- 'चंद्रयान-3 के विक्रम लैंडर से चांद की आने वाली पहली तस्वीर।’ हालांकि, प्रकाश राज ने कार्टून में दिख रहे व्यक्ति के बारे में कुछ नहीं कहा, लेकिन लोगों ने उनकी पोस्ट पर नाराजगी जाहिर की।

लोगों ने किया ट्रोल

अभिनेता द्वारा विवादित पोस्ट करने के बाद से इंटरनेट मीडिया यूजर्स ने उनकी जमकर ट्रोलिंग की। एक यूजर ने लिखा- प्रकाशजी, इसरो की उपलब्धियों से राजनीतिक नफरत को दूर रखें। चंद्रयान मिशन इसरो का है, भाजपा का नहीं। अगर यह सफल हो जाता है, तो यह भारत के लिए सफलता होगी, किसी पार्टी के लिए नहीं। दूसरे यूजर ने लिखा, प्रकाश राज उस उपलब्धि का मजाक उड़ा रहे हैं, जिसे दुनिया मील का पत्थर मान रही है। आप बहुत नीचे गिर गए हैं।

Read More: चंद्रयान-3 की लैंडिंग के लिए 23 अगस्त की तारीख ही क्यों रखी गई? पढ़िए पूरी खबर