H

आज नहीं होगा चंपई कैबिनेट का विस्तार, इस वजह से बदली गई तारीख

By: Ramakant Shukla | Created At: 08 February 2024 05:32 AM


चंपई कैबिनेट का विस्तार नहीं होगा। अब 16 फरवरी को कैबिनेट विस्तार होगा। पहले 8 फरवरी की तारीख तय की गई लेकिन अब इसे बदलकर 16 फरवरी कर दिया गया। ये फैसला राहुल गांधी की व्यस्तता के कारण लिया गया है।

bannerAds Img
चंपई कैबिनेट का विस्तार नहीं होगा। अब 16 फरवरी को कैबिनेट विस्तार होगा। पहले 8 फरवरी की तारीख तय की गई लेकिन अब इसे बदलकर 16 फरवरी कर दिया गया। ये फैसला राहुल गांधी की व्यस्तता के कारण लिया गया है।

चंपई सोरेन की कैबिनेट विस्तार की तारीख बदली

अब 16 फरवरी को रांची स्थित राजभवन के बिरसा मंडप में शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। बता दें इससे पहले भारी राजनीतिक उठापटक के बाद चंपई सोरेन ने 2 फरवरी को सीएम पद की शपथ ली थी। चंपई सोरेन के साथ 2 फरवरी को आरजेडी और कांग्रेस के एक-एक विधायक ने मंत्री पद की शपथ ली थी। इसके बाद ऐसे कयास लगाए जा रहें है कि मंत्रिमंडल में सोरेन के भाई बसंत सोरेन को भी जगह मिल सकती है। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि उन्हें प्रदेश के डिप्टी सीएम का दायित्व सौंपा जा सकता है।

8 फरवरी की जगह अब ये दिन किया गया तय

झारखंड में गठबंधन सरकार में कुल 47 विधायक हैं जिनमें एक आरजेडी और 17 कांग्रेस के विधायक हैं। सोरेन की इस कैबिनेट में आरजेडी के एकमात्र विधायक की एंट्री हो चुकी है अब देखना ये होगा कि आखिर सोरेन की नई टीम में कांग्रेस के कितने विधायकों को जगह मिलेगी। ये तस्वीर 16 फरवरी को क्लियर हो जाएगी। साथ ही ये भी साफ हो जाएगा कि इस बार टीम में नए लोगों को मौका दिया जाएगा या फिर हेमंत सोरेन सरकार के ही मंत्री ही रिपीट किए जाएंगे।