H

पहले राउंड में शिवराज सिंह चौहान आगे, विदिशा में भाजपा की बढ़त

By: Ramakant Shukla | Created At: 04 June 2024 03:10 AM


विदिशा संसदीय क्षेत्र से भाजपा ने बढ़त बना ली है। विदिशा विधानसभा क्षेत्र से पहले राउंड में शिवराज सिंह चौहान आगे बताए जा रहे है।

bannerAds Img
विदिशा संसदीय क्षेत्र से भाजपा ने बढ़त बना ली है। विदिशा विधानसभा क्षेत्र से पहले राउंड में शिवराज सिंह चौहान आगे बताए जा रहे है।

विदिशा में भाजपा की बढ़त

मध्यप्रदेश की चुनिंदा लोकसभा सीटों में विदिशा भी शामिल है, जिस पर प्रदेश ही नहीं देश भर की नजरें टिकी है। यहां से 18 वर्षों तक मुख्यमंत्री के पद पर काबिज रहे शिवराज सिंह चौहान छठवीं बार चुनाव लड़ रहे है। उनकी जीत को लेकर किसी को संशय नहीं है लेकिन यह जीत कितनी बड़ी होगी, यह जानने की सबको उत्सुकता रहेगी। विदिशा संसदीय क्षेत्र को भाजपा का गढ़ माना जाता है। आजादी के बाद से अब तक हुए लोकसभा चुनाव में कांग्रेस सिर्फ दो बार वर्ष 1980 और 1984 में ही जीत हासिल कर सकी है। शेष सभी चुनावों में जनसंघ, जनता पार्टी और भाजपा का ही कब्जा रहा है। वर्ष 1990 से लेकर अब तक बीते 34 वर्षों से इस सीट पर भाजपा के प्रत्याशी ही जीत हासिल करते रहे है। वर्ष 2019 के चुनाव में इस सीट से भाजपा के रमाकांत भार्गव ने कांग्रेस के शैलेंद्र पटेल को 5 लाख 3 हजार मतों से पराजित किया था।