H

Please upgrade the app if you see a red line at the top. To upgrade the app, click on this line.

Potassium Rich Foods: क्या आपके शरीर में भी है पोटैशियम की कमी, तो इन फूड आइटम्स को करें अपनी डाइट में शामिल

By: TISHA GUPTA | Created At: 12 September 2023 04:20 PM


शरीर को स्वस्थ रखने के लिए लिए डाइट में पोषक तत्वों से भरपूर चीजें शामिल करना बेहद जरूरी है।

banner
शरीर को स्वस्थ रखने के लिए लिए डाइट में पोषक तत्वों से भरपूर चीजें शामिल करना बेहद जरूरी है। जो आपको कई बीमारियों से बचाते हैं। इन्हीं जरूरी पोषक तत्वों में से एक है पोटैशियम। जो हाई बीपी के मरीजों के लिए बेहद आवश्यक है। यह बीपी का स्तर साामन्य करने में मदद करता है। इसके अलावा, यह मांसपेशियों के लिए भी आवश्यक है। यह हृदय स्वास्थ्य को भी बढ़ावा देता है। शरीर में पोटैशियम की कमी से आप कई घातक बीमारियों के शिकार हो सकते हैं। ऐसे में आपको अपनी डाइट में पौटैशियम युक्त चीजें शामिल करना चाहिए। आज आपको कुछ फूड्स के बारे में बताएंगे, जिनकी मदद से शरीर में पोटैशियम की पूर्ति कर सकते हैं।

स्वीट पोटेटो

स्वीट पोटेटो में फाइबर, विटामिन-ए पर्याप्त मात्रा में पाए जाते हैं। इसके अलावा यह पोटैशियम से भी भरपूर होता है। इसका इस्तेमाल कर कई तरह की डिशेज बनाई जाती है। चाहे तो आप इसे भुने हुए मसाले के साथ भी खा सकते हैं।

दही

पोषक तत्वों से भरपूर दही पाचन के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। इसमें प्रोबायोटिक्स गुण पाए जाते हैं, जो आंत की सेहत को बढ़ावा देते हैं। दही में पोटैशियम की मात्रा अधिक होती है, जो दिल को स्वस्थ रखने में मदद करता है। आप दही को लंच में शामिल कर सकते हैं या इससे रायता, कढ़ी आदि डिशेज बना सकते हैं।

केला

शायद ही कोई होगा, जिसे केला खाना न पसंद हो। यह स्वाद के साथ पौष्टिक गुणों से भी भरपूर होता है। इसमें पोटैशियम पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है। इसमें मौजूद विटामिन और एंटी ऑक्सीडेंट गुण शरीर को कई बीमारियों से बचाते है। यह दिल के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। इसके अलावा केला खाने से मांसपेशियों के निर्माण में भी सहायता मिलती है।

फलियां

फलियां पोटैशियम से भरपूर होते हैं। ये शरीर में पोटैशियम की कमी को दूर करते हैं। इसके लिए आप दाल और राजमा को अपनी डाइट का हिस्सा जरूर बनाएं।

पालक

हरी पत्तेदार सब्जियां सेहत के लिए काफी फायदेमंद होती है। इनमें पोटैशियम की मात्रा अधिक होती है। जो शरीर को स्वस्थ रखने में सहायक है। ऐसे में आप अपनी डाइट में पालक जरूर शामिल करें। जिससे आप कई गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं।

संतरे

संतरा पोषक तत्वों से समृद्ध होता है। इसमें विटामिन-सी और पोटैशियम पर्याप्त मात्रा में पाए जाते हैं। आप इसे खाने में कई तरीकों से शामिल कर सकते हैं। संतरे का जूस या सलाद में भी इसके स्लाइस का इस्तेमाल कर सकते हैं।

Read More: कोझिकोड में Nipah Virus, दो लोगों की हुई मौत