H

भाजपा ने अब तक घोषित किए 402 प्रत्याशियों के नाम, जानिए कितनी सीटों पर फैसला बाकी

By: Ramakant Shukla | Created At: 25 March 2024 04:49 AM


लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भाजपा ने पांचवीं सूची जारी कर दी। इसमें 17 राज्यों की 111 सीटों के उम्मीदवार फाइनल हुए हैं। इस तरह भाजपा अब तक 402 लोकसभा सीटों पर प्रत्याशी उतार चुकी है। इनमें से तीन नाम वापस लिए हैं। मतलब भाजपा के 399 प्रत्याशियों ने तो अपना चुनाव प्रचार शुरू कर दिया है।

bannerAds Img
लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भाजपा ने पांचवीं सूची जारी कर दी। इसमें 17 राज्यों की 111 सीटों के उम्मीदवार फाइनल हुए हैं। इस तरह भाजपा अब तक 402 लोकसभा सीटों पर प्रत्याशी उतार चुकी है। इनमें से तीन नाम वापस लिए हैं। मतलब भाजपा के 399 प्रत्याशियों ने तो अपना चुनाव प्रचार शुरू कर दिया है। माना जा रहा है कि पार्टी अभी कुछ और प्रत्याशियों के नाम घोषित करेगी। इनमें उत्तरप्रदेश के साथ ही उन राज्यों की सीटें शामिल हैं, जहां भाजपा का अन्य दलों के साथ गठबंधन है। सीटों पर शेयरिंग की स्थिति स्पष्ट होते ही शेष नाम भी सामने आ जाएंगे।

लोकसभा चुनाव 2024: भाजपा की अब तक की सूची

• 2 मार्च: पहली सूची में 195 नाम

• 13 मार्च: दूसरी सूची में 72 नाम

• 21 मार्च: तीसरी सूची में 09 नाम

• 22 मार्च: चौथी सूची में 15 नाम

• 24 मार्च: पांचवीं सूची में 111 नाम

• कुल: 402 नाम