H

CG NEWS : छत्तीसगढ़ में किसानों को टोकन नही मिलने से आक्रोश, धान खरीदी केंद्र के गेट में ताला लगाकर किया बहिष्कार....

By: Shivani Hasti | Created At: 29 January 2024 09:36 AM


bannerAds Img
CG NEWS : राजिम। प्रदेश में धान खरीदी को लेकर किसानों में काफी नाराजगी दिख रही है। छत्तीसगढ़ में एक नवंबर से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू है जो 31 जनवरी तक जारी रहेगी लेकिन ऐसे में धान का उठाव नहीं होने के कारण केंद्रों में धान जमा हो गए जिसे देखते हुए बहुत से किसान धान बेचने से वंचित रह गए। जिसे लेकर किसानों ने धान खरीदी की तारीख आगे बढ़ाने की मांग कर रहे है। वहीं अब टोकन नहीं मिलने से किसानों में भारी आक्रोश है, किसानों ने धान खरीदी केंद्र के गेट में ताला जड़ा दिया और धान खरीदी का बहिष्कार कर रहे है। यह पूरा मामला फिंगेश्वर के बोरसी धान खरीदी केंद्र का है। जहां धान बेचने से वंचित किसानों ने धान खरीदी की तारीख आगे बढ़ाने की मांग की थी। जिसके बाद टोकन नहीं मिलने से आक्रोषित किसानों ने धान खरीदी केंद्र के गेट में ताला लगाकर धान खरीदी का बहिष्कार किया।banner

Read More: CG NEWS : आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 115 लीटर माल जब्त, 4 आरोपी पकड़ाए…..