H

CG NEWS :छत्तीसगढ़ में पेट्रोल-डीजल हुआ सस्ता, राजधानी सहित प्रदेश के कई जिलों में डीजल-पेट्रोल हुआ सस्ता...

By: Shivani Hasti | Created At: 21 March 2024 06:01 AM


bannerAds Img
CG NEWS : रायपुर। लोकसभा चुनाव से पहले केंद्र की भाजपा सरकार छत्तीसगढ़ की जनता को महंगाई से राहत देने का लगातार प्रयास कर रही है। केंद्र सरकार ने आज छत्तीसगढ़ में डीजल- और पेट्रोल की कीमतों में कटौती कर दी है। राजधानी रायपुर सहित प्रदेश के अन्य कई जिलों में आज से डीजल पेट्रोल सस्ता हो गया है। मोदी सरकार ने बीते दिनों आम जनता को बड़ी सौगात देते हुए पेट्रोल-डीजल की कीमत में 2 रुपए की कटौती कर दी थी। वहीं, पेट्रोलियम कंपनियों ने आज यानि 21 फरवरी के लिए पेट्रोल-डीजल की नई कीमत जारी कर दी है। जारी नई कीमत आज देर रात से लागू कर दिए गए हैं। हालांकि आज राष्ट्रीय स्तर पर इंधन के भाव स्थिर हैं।अगर देश के महानगरों की बात करें तो राजधानी दिल्ली, मुंबई और कोलकाता में आज पेट्रोल और डीजल के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ है। जबकि चेन्नई में पेट्रोल 10 पैसे और डीजल 10 पैसे महंगा हुआ है। लेकिन बात करें छत्तीसगढ़ तो यहां राजधानी रायपुर सहित कई शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम में कटौती की गई है।

Read More: CG NEWS : बस्तर में कवासी लखमा के चलते कट सकती है Deepak Baij की टिकट?.....