H

Please upgrade the app if you see a red line at the top. To upgrade the app, click on this line.

संसद का विशेष सत्र, प्रश्न काल और शून्यकाल नहीं होगा, ना ही निजी बिल पर होगी चर्चा

By: Ramakant Shukla | Created At: 03 September 2023 08:15 AM

केंद्र सरकार ने इसी महीने में संसद का विशेष सत्र बुलाया है। 18 सितंबर से 22 सितंबर तक पांच दिनों तक यह विशेष सत्र चलेगा। इस सत्र के दौरान कोई निजी बिल पेश नहीं किया जा सकेगा। इसके साथ ही संसद में इस दौरान प्रश्नकाल और शून्यकाल भी नहीं होगा। केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने संसद का विशेष सत्र बुलाए जाने की जानकारी दी थी। जिसमें उन्होंने बताया था कि 5 दिन का विशेष सत्र 18 सितंबर से 22 सितंबर तक चलेगा। उस दौरान उन्होंने संसद के विशेष सत्र के एजेंडे के बारे में कोई जानकारी नहीं दी थी।

banner

विपक्षी दल कर रहे थे विरोध

मुंबई में विपक्षी दलों के गठबंधन आइएनडीआइए की बैठक के दौरान आई संसद के विशेष सत्र बुलाए जाने की जानकारी के बाद विपक्षी दल इसका विरोध करते नजर आए। शिव सेना की नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने इसे हिंदू विरोधी बताते हुए कहा कि जिस समय यह विशेष सत्र बुलाया गया है उस दौरान एक बड़ा पर्व गणेश उत्सव है। यह महाराष्ट्र में विशेष रूप से मनाया जाता है। ऐसे में हिंदू पर्व के दौरान बुलाया गया यह सत्र हिंदु विरोधी है। उधर राहुल गांधी ने इसे विपक्षी दलों की एकजुटता पर सरकार की घबराहट बताया था।

Read More: One Nation One Election के लिए बनी 8 सदस्यों की समिति, कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने ठुकराया निमंत्रण