H

CG NEWS : पांच सालों के शासन के दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी ने छत्तीसगढ़िया पहचान को प्राथमिकता दी : नगर पंचायत अध्यक्ष सुनील पाढ़ी....

By: Shivani Hasti | Created At: 30 October 2023 04:53 PM


banner
CG NEWS : छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव का ऐलान हो चुका है जिसको लेकर राजनीतिक पार्टियों में सियासी गलियारे गरमाया हुआ है। जैसे-जैसे चुनाव की तारीख नजदीक आ रही है। वैसे-वैसे राजनीतिक पार्टी सक्रिय हो गई है। राष्ट्रीय नेतृत्व का बैक टू बैक दौरा जारी है। शनिवार को राहुल गांधी ने बस्तर के भानुप्रतापपुर और फरसगांव में बड़ी घोषणाएं की। इस दौरान राजीव गांधी भूमिहीन कृषि मज़दूर न्याय योजना में मिलने वाली राशि को 7000 रुपए प्रतिवर्ष से बढ़ाकर 10,000 रुपए प्रतिवर्ष किया जाएगा। इसके अलावा डॉ. खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत गरीब वर्ग को अब 5 लाख से बढ़ाकर 10 लाख तक का मुफ्त इलाज, अन्य लोगों को 50 हजार से बढ़ाकर अब 5 लाख तक का मुफ्त इलाज मिलेगा। यें घोषणाएं कांग्रेस के नेता राहुल गांधी ने रविवार को छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव विधानसभा में विशाल जनसभा को सम्बोधित करते हुए की है।

नगर पंचायत अध्यक्ष सुनील पाढ़ी ने कहा

मजदूरों को कैश, गरीबों को 10 लाख तक फ्री इलाज,किसानो का कर्ज माफ,शिक्षा मुफ्त जैसे कई वायदे राहुल गांधी जी ने किए हैं। कांग्रेस सरकार के किए गए वायदे पूरा करती है। इसकी गवाही छत्तीसगढ़ के किसान और हर वर्ग के लोग हैं। इन पांच सालों के शासन के दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी ने छत्तीसगढ़िया पहचान को प्राथमिकता दी है और राज्य के सभी तबके का सर्वांगीण विकास किया है. इसकी वजह से एक बार फिर राज्य में सरकार बनाने में सफल होंगे। पूरी बहुमत से सरकार बनेगी कम से कम 75 सीटों पर जीत दर्ज होगी और एक बार फिर कांग्रेस की सरकार बनेगी क्योंकि पांच सालों के दौरान राज्य के लोगों को सरकार ने सारी सुविधाएं सुनिश्चित की. हर तबके का विकास हुआ है।

Read More: CG NEWS : माओवादियों ने किया चुनाव बहिष्कार: मंत्री कवासी लखमा और बीजेपी प्रत्याशी पर लगाए गंभीर आरोप...