H

Please upgrade the app if you see a red line at the top. To upgrade the app, click on this line.

चंद्रयान 3 मिशन के वैज्ञानिकों से मिले पीएम मोदी, कहा- अब से 23 अगस्त को हर साल 'नेशनल स्पेस डे' के रूप में मनाया जाएगा

By: Richa Gupta | Created At: 26 August 2023 09:16 AM


पीएम नरेंद्र मोदी 2 देशों का 4 दिवसीय दौरा पूरा कर शनिवार को भारत लौटे। इस दौरान वे सीधा बेंगलुरु पहुंचे। जहां उन्होंने चंद्रयान-3 की सफल लैडिंग पर वैज्ञानिकों को संबोधित किया।

banner
पीएम नरेंद्र मोदी 2 देशों का 4 दिवसीय दौरा पूरा कर शनिवार को भारत लौटे। इस दौरान वे सीधा बेंगलुरु पहुंचे। जहां उन्होंने चंद्रयान-3 की सफल लैडिंग पर वैज्ञानिकों को संबोधित किया। पीएम नरेंद्र मोदी चंद्रयान 3 मिशन में शामिल वैज्ञानिकों से मुलाकात की। पीएम बेंगलुरु स्थित इसरो (ISRO) के कमांड नेटवर्क मिशन कंट्रोल कॉम्प्लेक्स में पहुंचे। पीएम मोदी ने चांद पर चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए ISRO टीम के वैज्ञानिकों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि उनका तन-मन खुशियों से भर गया है। वहीं पीएम मोदी ने घोषणा की है कि अब से 23 अगस्त का दिन हर साल 'नेशनल स्पेस डे' के रूप में मनाया जाएगा।

वह पल अमर हो गया

ISRO के वैज्ञानिकों से बात करते हुए पीएम मोदी ने कहा, मेरी आंखों के सामने 23 अगस्त का वह दिन, वह एक-एक सेकंड बार-बार घूम रहा है। जब टच डाउन कंफर्म हुआ तो जिस तरह यहां इसरो सेंटर में, पूरे देश में लोग उछल पड़े, वह दृश्य कौन भूल सकता है। कुछ स्मृतियां अमर हो जाती हैं। इसी तरह वह पल भी अमर हो गया।

वैज्ञानिकों और वैज्ञानिक प्रतिभा का लोहा मान चुकी है

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, 23 अगस्त को जब भारत ने चंद्रमा पर तिरंगा फहराया, उस दिन को अब 'नेशनल स्पेस डे' के रूप में मनाया जाएगा। पीएम मोदी ने कहा आज पूरी दुनिया हमारे वैज्ञानिकों और वैज्ञानिक प्रतिभा का लोहा मान चुकी है। पीएम ने चंद्रयान-3 मिशन में महिला वैज्ञानिकों के योगदान की भी तारीफ की।

Read More: चंद्रयान-3 के चैंपियंस से मिलने सीधे बेंगलुरु पहुंचे पीएम मोदी, हुआ जोरदार स्वागत, बोले- जय विज्ञान जय अनुसंधान