H

स्मृति ईरानी ने नीतीश कुमार और कांग्रेस पर जमकर बोला हमला, कहा- संवेदनशील मामले पर चुप्पी इनके संस्कारों का परिचय

By: Richa Gupta | Created At: 09 November 2023 10:26 AM


मध्य प्रदेश के जबलपुर पहुंची केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने बिहार के सीएम नीतीश कुमार के बयान के बहाने कांग्रेस पर ही हमला बोल दिया। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि, मध्य प्रदेश में कांग्रेस के नेता महिलाओं को माल कहते है।

banner
मध्य प्रदेश के जबलपुर पहुंची केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने बिहार के सीएम नीतीश कुमार के बयान के बहाने कांग्रेस पर ही हमला बोल दिया। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि, मध्य प्रदेश में कांग्रेस के नेता महिलाओं को माल कहते है। स्मृति ईरानी ने नीतीश कुमार पर भी जमकर निशाना साधा, जबलपुर में भाजपा के प्रत्याशी अशोक रोहाणी के समर्थन में सभा करने आई केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि, बिहार विधानसभा आज नीतीश कुमार की अभद्र टिप्पणी का साक्षी बना है।

इंडिया एलाइंस के संस्कारों का परिचय करार दिया

उन्होंने कहा कि मुझे इस बात का बेहद गुस्सा भी है क्योंकि नीतीश के बयान पर अब तक इंडिया एलायंस ने कोई भी बयान जारी नहीं किया है। स्मृति ईरानी ने नीतीश कुमार के बयान को इंडिया एलाइंस के संस्कारों का परिचय करार दिया। उन्होंने कहा है कि क्यों बार-बार महिलाओं के चरित्र और जीवन शैली पर घटिया बातें की जाती हैं। लेकिन इस तरह के बयानों पर कांग्रेस को सांप सूंघ जाता है और कोई बयान जारी नहीं किए जाते।