दिग्विजय सिंह ने कहा कि, डरे वो जिन्होंने अवैध धन कमाया हो, हम लोग डरने वाले नही है।
एमपी में इसी साल के अंत तक विधानसभा चुनाव होना है। चुनाव का समय जैसे-जैसे नजदीक आता जा रहा है, वैसे-वैसे ही राजनेताओं के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। एक बार फिर कांग्रेस सांसद दिग्विजय सिंह ने भारतीय जनता पार्टी पर जोरदार हमला बोला है।
सभी पर्यवेक्षक चुनाव तक AICC को अपनी रिपोर्ट सौपेंगे
कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने पर्यवेक्षकों की बैठक पर बयान देते हुए कहा है कि, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने हर संसदीय क्षेत्र में अपना प्रतिनिधि नियुक्त किया है।
चुनाव के नतीजे आने तक सभी पर्यवेक्षक जिलास्तर तक से संगठन के साथ काम करेगे। उन्होंने आगे कहा कि, सभी पर्यवेक्षक चुनाव तक AICC को अपनी रिपोर्ट सौपेंगे। आज पूरे प्रदेश में आम राय बन चुकी है इस चुनाव में कांग्रेस की सरकार बन रही है।
MP में जगह-जगह IT-ED के दफ्तर खोले जा रहे है
वहीं एमपी के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने बीजेपी सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि, एमपी में जगह-जगह IT और ED के दफ्तर खोले जा रहे है। पूरे छत्तीसगढ़ में सरकार के मंत्रियों, अधिकरी कर्मचारियों पर ED और IT सब लगी हुई है। उन्होंने कहा है कि, एमपी में भ्रष्टाचारी मंत्री, अधिकारी के यहां छापे डालें। हमारे पास खबरे आ रही है कि, एमपी में विपक्ष के ऊपर छापे मार की रणनीति बनाई जा रही है।
हम लोग डरने वाले नहीं है
कांग्रेस के राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि,भारतीय जनता पार्टी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और पीएम मोदी जी के नेतृत्व में घोटालेबाजों के यहां छापे नही मारेंगे, जो सत्ता से बाहर है, उन को डराने के लिए छापे पड़वाने की तैयारी की जा रही है। उन्होंने कहा कि, डरे वो जिन्होंने अवैध धन कमाया हो, हम लोग डरने वाले नहीं है।