H

खजुराहो सीट से सपा ने घोषित किया उम्मीदवार, वीडी शर्मा के सामने मनोज यादव लड़ेंगे चुनाव

By: Ramakant Shukla | Created At: 31 March 2024 06:50 AM

लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर समाजवादी पार्टी ने मध्यप्रदेश की खजुराहो सीट पर उम्मीदवार का ऐलान कर दिया है। सपा ने डॉ. मनोज यादव को इस सीट से अपना प्रत्याशी बनाया है। वह बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष और खजुराहो से उम्मीदवार वीडी शर्मा के सामने चुनाव लड़ेंगे। बता दें कि इस सीट पर कांग्रेस और सपा के बीच गठबंधन है, जिसे लेकर सपा को मध्यप्रदेश से एक सीट कांग्रेस ने दी थी।

bannerAds Img

2014 के चुनाव में विदिशा से सपा ने उतारा था

बतादें कि डॉ. मनोज यादव समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता है और वो राजधानी भोपाल में रहते है। 2014 लोकसभा का चुनाव विदिशा से समाजवादी पार्टी के टिकट पर लड़ा था। 2023 के विधानसभा चुनाव में पार्टी ने बिजावर विधानसभा सीट पर प्रत्याशी घोषित किया था, लेकिन बाद में रेखा यादव को टिकट दिया। हालांकि बाद में रेखा यादव ने भी चुनाव नहीं लड़ा।