H

छत्तीसगढ़ में बढ़ाई जा सकती है धान खरीदी की तारीख, CM साय ने दिए संकेत

By: Sanjay Purohit | Created At: 30 January 2024 10:27 AM


छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए अच्छीन खबर है। छत्तीसगढ़ में धान खरीदी की तारीख बढ़ाई जा सकती है।

bannerAds Img
छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए अच्छी खबर है। छत्ती्सगढ़ में धान खरीदी की तारीख बढ़ाई जा सकती है। मुख्यमंत्री ने रायपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में धान खरीदी की तारीफ बढ़ाने जाने को लेकर संकेत दिए हैं। माना जा रहा है कि आज शाम तक सीएम साय इसकी घोषणा कर सकते हैं।

अब तक 134 लाख टन धान की खरीदी

छत्तीसगढ़ में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का ग्राफ प्रतिदिन ऊपर चढ़ता जा रहा है। बीते साल राज्य में हुई 107.53 लाख टन धान की खरीदी का रिकार्ड पहले ही टूट चुका है। राज्य में अब तक 133.88 लाख टन धान की खरीदी हो चुकी है, जो कि बीते साल की तुलना में लगभग 27 लाख टन अधिक है। प्रदेश में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के लिए अभी दो दिन और बाकी है। प्रतिदिन औसतन साढ़े तीन लाख टन धान की खरीदी हो रही है। इस साल धान खरीदी की मात्रा 140 लाख टन के पार होने की उम्मीद है।