H

क्या पुरी सीट पर भी होगा 'खेला', कांग्रेस प्रत्याशी के हटने से संबित पात्रा की राह आसान?

By: Ramakant Shukla | Created At: 04 May 2024 10:48 AM

सूरत और इंदौर लोकसभा सीट के बाद अब ओडिशा की पुरी लोकसभा सीट से भी कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। यहां कांग्रेस प्रत्याशी सुचारिता मोहंती ने चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया है। शनिवार को उन्होंने कहा कि, मैंने पार्टी को टिकट वापस कर दिया है, क्योंकि पार्टी मुझे फंड देने में सक्षम नहीं थी। सुचारिता मोहंती ने कहा कि कांग्रेस के कुछ कमजोर उम्मीदवारों को टिकट मिल गया है। ऐसे में मैं चुनाव नहीं लड़ सकती हूं।

bannerAds Img

संबित पात्रा की राह हो सकती है आसान?

पुरी लोकसभा सीट से भाजपा ने अपने तेजतर्रार प्रवक्ता संबित पात्रा को मैदान में उतारा है। बीते लोकसभा चुनाव में पुरी लोकसभा सीट पर ही संबित पात्रा को हार का सामना करना पड़ा था। लेकिन इस बार कांग्रेस उम्मीदवार सुचारिता मोहंती के मैदान से हटने के बाद संबित पात्रा की राह आसान हो गई है। इससे अलावा बीजद उम्मीदवार को भी फायदा हो सकता है। बीते लोकसभा चुनाव में यहां से BJD प्रत्याशी की जीत हुई थी। सुचरिता यहां से 2014 में भी चुनाव लड़ चुकी हैं, तब वे दूसरे नंबर थी और उन्हें 2 लाख 59 हजार 800 वोट मिला था। इस बार उनके पीछे हटने से कांग्रेस का वोट बीजेडी या भाजपा की ओर शिफ्ट हो सकता है।