H

भोपाल महापौर ने पेश किया अंतरिम बजट, नर्सिंग होम-हॉस्पिटल में बेड के हिसाब से लाइसेंस फीस का प्रस्ताव पास

By: Ramakant Shukla | Created At: 10 February 2024 03:01 PM


भोपाल नगर निगम परिषद की बैठक में शनिवार को जमकर हंगामा हुआ। महापौर मालती राय ने निगम का 808 करोड़ 87 लाख 48 हजार का अंतरिम बजट पेश किया। महापौर मालती राय ने कहा कि यह तीन माह का अंतरिम बजट पेश कर रहे है। इस पर विपक्ष ने हंगामा कर दिया।

bannerAds Img
भोपाल नगर निगम परिषद की बैठक में शनिवार को जमकर हंगामा हुआ। महापौर मालती राय ने निगम का 808 करोड़ 87 लाख 48 हजार का अंतरिम बजट पेश किया। महापौर मालती राय ने कहा कि यह तीन माह का अंतरिम बजट पेश कर रहे है। इस पर विपक्ष ने हंगामा कर दिया। निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी ने सभी पार्षदों का स्वागत वंदन किया। निगम अध्यक्ष ने कहा कि हमारे राम आ गए। इसके साथ ही सदन जय श्री राम के नारे से गूंजा। निगम अध्यक्ष ने बताया कि हमारे रामलला अब टेंट में नहीं है, भव्य मंदिर में हैं। इसका पूरा श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जाता है। इसके बाद सदन में भोपाल में डॉग बाइट्स के बढ़ते मामले को लेकर कांग्रेस पार्षदों ने जमकर हंगामा किया। कांग्रेस पार्षद कुत्तों के मुद्दे पर चर्चा कराना चाह रहे थे। उन्होंने अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी की आसंदी घेर ली। उन्होंने महापौर मालती राय पर भेदभाव का आरोप लगाया।

निजी अस्पताल की बेड की संख्या अनुसार राशि तय

इससे पहले एमआईसी सदस्य जगदीश यादव ने शहर के नर्सिंग होम और अस्पताल में बेड के अनुसार लाइसेंस फीस तय करने का प्रस्ताव रखा। इसे सर्वसम्मति से पास कर दिया गया। सदन में बताया गया कि डॉक्टर एसोसिएशन से चर्चा करने के बाद यह दरें तय की गई। नेता प्रतिपक्ष शबिस्ता जकी ने राशि को अधिक बताया। इस पर अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी ने कहा कि परिषद की मंजूरी के बाद प्रस्ताव शासन को भेजा जाएगा। वहीं से अंतिम निर्णय लिया जाएगा।

सोलर पैनल लगाने पर संपत्ति कर में 6% की छूट

महापौर मालती राय ने सदन में कहा कि भोपाल को सोलर सिटी बनाएंगे। इसके लिए सभी सहयोग करें। उन्होंने बताया कि सोलर पैनल लगाने में 30 प्रतिशत की सब्सिडी भी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि सोलर पैनल लगाने में एक बार संपत्ति कर में 6 प्रतिशत की छूट भी दी जाएगी।