H

जब कांग्रेस को कुछ और नहीं मिला तो अंगूर अब खट्टे हैं बोल रहे हैं - ललन सिंह

By: Durgesh Vishwakarma | Created At: 08 June 2024 07:50 AM


नीतीश कुमार ने कहा था कि, अभी जो लोग इधर-उधर जीत गए हैं। वो सब लोग अगली बार हारेंगे। ये सब लोग (विपक्ष) बिना मतलब की बात कर रहे हैं। ये लोग कोई काम किए हैं।

bannerAds Img
लोकसभा चुनाव 2024 समाप्त हो गए हैं। NDA ने नरेंद्र मोदी को अपना नेता चुन लिया है। बीजेपी नेता नरेंद्र मोदी 9 जून को प्रधानमंत्री पद की शपथ ग्रहण करेंगे। मगर अभी भी इंडी गठबंधन के नेताओं की तरफ से NDA पर हमला जारी है। इसी क्रम में कांग्रेस की तरफ से कहा गया कि, NDA नीतीश कुमार और चंद्रबाबू नायडू पर निर्भर है। वहीं कांग्रेस के इस बयान पर PDU नेता ललन सिंह ने तीखा पलटवार किया है।

कांग्रेस के बयान पर ललन सिंह का पलटवार

कांग्रेस के बयान कि, NDA नीतीश कुमार और चंद्रबाबू नायडू पर निर्भर है पर जेडीयू नेता राजीव रंजन (ललन) सिंह ने पलटवार करते हुए कहा कि, जब कांग्रेस को कुछ और नहीं मिला, अंगूर नहीं मिला तो अब खट्टे हैं बोल रहे हैं। अभी वे सरकार बना रहे थे और देश का संविधान खतरे में था। लेकिन कल आपने देखा कि, जब प्रधानमंत्री सेंट्रल हॉल (पुरानी संसद) पहुंचे, तो उन्होंने भारत के संविधान का नमन किया। ललन सिंह ने आगे कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि, उनको जब अंगूर नहीं मिलता है तो इसी तरह खट्टे अंगूर लगते हैं।

कांग्रेस ने देश की कोई सेवा नहीं की है

आपको बता दें कि, बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने NDA की बैठक को संबोधन करते हुए कहा था कि, अभी जो लोग इधर-उधर जीत गए हैं। वो सब लोग अगली बार हारेंगे। ये सब लोग (विपक्ष) बिना मतलब की बात कर रहे हैं। ये लोग कोई काम किए हैं। आज तक उन्होंने कोई काम नहीं किया है। देश की कोई सेवा नहीं की है। उन्होंने आगे कहा कि, इस बार मोदी को जो मौका मिला है, उससे उन लोगों के लिए आगे कोई गुंजाइश नहीं रहेगा। देश और बिहार अब और आगे बढ़ेगा। बचा हुआ काम भी पूरा होगा।