H

बिहार में राहुल गांधी की 'न्याय यात्रा' की एंट्री, 2020 विधानसभा चुनाव के बाद पहली बार राज्य में पहुंचे कांग्रेस नेता

By: Ramakant Shukla | Created At: 29 January 2024 05:46 AM


कांग्रेस नेता राहुल गांधी सोमवार को 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' लेकर बिहार पहुंच गए हैं। उनकी न्याय यात्रा बिहार के किशनगंज जिले में पहुंची है, जिसे कांग्रेस का गढ़ भी माना जाता है। राहुल की न्याय यात्रा पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर जिले से होते हुए बिहार पहुंची है। राहुल ऐसे समय पर बिहार में अपनी यात्रा लेकर आए हैं, जब नीतीश कुमार की जेडीयू ने महागठबंधन का साथ छोड़ दिया है।

bannerAds Img
कांग्रेस नेता राहुल गांधी सोमवार को 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' लेकर बिहार पहुंच गए हैं। उनकी न्याय यात्रा बिहार के किशनगंज जिले में पहुंची है, जिसे कांग्रेस का गढ़ भी माना जाता है। राहुल की न्याय यात्रा पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर जिले से होते हुए बिहार पहुंची है। राहुल ऐसे समय पर बिहार में अपनी यात्रा लेकर आए हैं, जब नीतीश कुमार की जेडीयू ने महागठबंधन का साथ छोड़ दिया है। राहुल गांधी आखिरी बार 2020 बिहार विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान राज्य में आए थे। किशनगढ़ की पहचान मुस्लिम बहुल इलाके के तौर पर होती है और यहां से कांग्रेस को हमेशा ही जीत मिलती आई है। राहुल गांधी अपनी इस रैली के जरिए बिहार में लोकसभा चुनाव से पहले पार्टी का प्रचार भी करना चाहते हैं। भारत जोड़ो न्याय यात्रा की शुरुआत मणिपुर से हुई है, जो अब अरुणाचल प्रदेश, असम, पश्चिम बंगाल से होते हुए यहां पहुंची है।

राहुल का कैसा होगा कार्यक्रम?

कांग्रेस विधायक दल के नेता शकील अहमद खान ने बताया है कि राहुल गांधी किशनगंज में एक सार्वजनिक सभा को संबोधित करने वाले हैं। इसके बाद वह मंगलवार को पूर्णिया और बुधवार को कटिहार में एक बड़ी रैली करेंगे। इस रैली में स्थानीय कांग्रेस और आरजेडी नेताओं के शामिल होने की उम्मीद जताई जा रही है।

लालू को भेजा गया निमंत्रण

कांग्रेस की रैली में शामिल होने के लिए आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) के महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य को निमंत्रण भी भेजा गया है। जब भारत जोड़ो न्याय यात्रा पूर्णिया पहुंचेगी, तो इन लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। डिप्टी सीएम का पद गंवाने वाले तेजस्वी यादव के भी पूर्णिया में इस रैली में शामिल होने की उम्मीद है।