H

Diwali 2023: दिवाली की सफाई में मिल जाएं ये चीजें, तो समझ लें लक्ष्मी जी होंगी मेहरबान

By: Richa Gupta | Created At: 03 November 2023 04:59 PM


दिवाली के पावन पर्व को पूरा देश बड़ी ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है। इस बार 10 नवंबर को धनतेरस से दिवाली के 5 दिन का उत्सव शुरू हो जाएगा।

banner
दिवाली के पावन पर्व को पूरा देश बड़ी ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है। इस बार 10 नवंबर को धनतेरस से दिवाली के 5 दिन का उत्सव शुरू हो जाएगा। आपको बता दें कि, इस बार दिवाली 12 नवंबर 2023 को है। घर में दिवाली की सफाई हो रही है, कहते हैं इस दौरान कुछ खास चीजों का मिलना शुभ होता है।

जानें क्या है वो चीजें

1. मान्यता है कि, अगर किसी को दिवाली की सफाई के दौरान कौड़ी मिल जाए तो समझ लीजिएगा कि, बहुत जल्द ही आपका भाग्य चमकने वाला है। बता दें कि, कौड़ी को धन की देवी मां लक्ष्मी का ही प्रतीक माना जाता है। घर में कौड़ी मिलना आर्थिक संकट दूर होने का संकेत माना जाता है।

2. दीपावली की साफ-सफाई में यदि किसी को सिक्के या पुराने कपड़ों में से नोट मिल जाए तो इसे बेहद शुभ माना जाता है। सिक्का मिलने का मतलब है जल्दी ही आपको धन लाभ हो सकता है।

3. अगर दिवाली से पहले साख-सफाई के समय लाल कोरा कपड़ा मिल जाए तो ये धन की देवी मां लक्ष्मी की प्रसन्नता को दर्शाता, यानि देवी लक्ष्मी आप पर जल्द मेहरबान होंगी और कर्ज से छुटकारा मिलेगा।

4. सफाई करते वक्त किसी को अगर कपड़े में से चावल मिल जाए तो इसे बहुत शुभ माना जाता है। बता दें कि, चावल देवताओं का प्रिय अनाज है। मान्यता है कि, यूं अचानक चावल का मिलना घर में बरकत का वास होने का संकेत देता है। भूलकर भी इन्हें फेंके नहीं। इसके अलावा मान्यता है कि, घर में सुख-शांति और धन की बरकत के लिए दिवाली की सफाई में कुछ ऐसी चीजों होती है जिन्हें घर से बाहर भी कर देना चाहिए। जैसे बंद पड़ी घड़ी, खंडित मूर्ति, फटे जूते चप्पल आदि। माना जाता है कि, ये घर में नकारात्मकता लाते हैं।