H

नितिन गडकरी बोले- सीएम को ऑफर है, लाजिस्टिक पार्क बनाने के लिए केंद्र और राज्य सरकार मिलकर काम करें

By: Ramakant Shukla | Created At: 30 January 2024 10:20 AM


जबलपुर पहुंचे केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने 2367 करोड़ रुपए की 9 परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। इस मौके पर गडकरी ने कहा कि मैं किसान हूं और किसानों के लिए काम करता हूं। मेरे लिए जितना महत्वपूर्ण स्मार्ट सिटी है ,उतना ही महत्वपूर्ण स्मार्ट विलेज है। जब तक गांव, गरीब और मजदूर का कल्याण नहीं होता है तब तक आत्मनिर्भर भारत का सपना पूरा होने में मुश्किल आएगी। इस दौरान उन्होंने सीएम डॉ.मोहन यादव को ऑफर देते हुए कहा कि जबलपुर में लॉजिस्टिक पार्क बनाने के लिए केन्द्र और राज्य मिलकर काम करें,जबलपुर मध्यप्रदेश का ग्रोथ इंजन है।

bannerAds Img
जबलपुर पहुंचे केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने 2367 करोड़ रुपए की 9 परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। इस मौके पर गडकरी ने कहा कि मैं किसान हूं और किसानों के लिए काम करता हूं। मेरे लिए जितना महत्वपूर्ण स्मार्ट सिटी है ,उतना ही महत्वपूर्ण स्मार्ट विलेज है। जब तक गांव, गरीब और मजदूर का कल्याण नहीं होता है तब तक आत्मनिर्भर भारत का सपना पूरा होने में मुश्किल आएगी। इस दौरान उन्होंने सीएम डॉ.मोहन यादव को ऑफर देते हुए कहा कि जबलपुर में लॉजिस्टिक पार्क बनाने के लिए केन्द्र और राज्य मिलकर काम करें,जबलपुर मध्यप्रदेश का ग्रोथ इंजन है। नितिन गड़करी ने आगे कहा कि अच्छी सड़कों से मध्यप्रदेश के किसानों का एक्सपोर्ट बढ़ेगा। प्रदेश में टूरिज्म की संभावनाएं बढ़ेगी और इन सभी संभावनाओं के बढ़ने के साथ प्रदेश में रोजगार विकसित होंगे।

किसानों-कृषि के बिना आत्मनिर्भर भारत का सपना अधूरा

अपने अभिभाषण के दौरान केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने सीएम डॉ. मोहन यादव से अनुरोध कर कहा कि मैं किसान हूं और किसानों में ही काम करता हूं, मेरे लिए जितना महत्वपूर्ण स्मार्ट सिटी है उतना ही महत्वपूर्ण स्मार्ट विलेज है। जब तक गांव, गरीब और मजदूर का कल्याण नहीं होता है तब तक आत्मनिर्भर भारत का सपना पूरा होने में मुश्किल आएगी। यदि हम पीएम नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत और 3 ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी के सपने को पूरा करना चाहते हैं तो हमें हमारे कृषि क्षेत्र का विकास निश्चित रूप से करना ही होगा।

किसान अन्नदाता नहीं ऊर्जादाता बना

गडकरी ने अपने भाषण के दौरान कहा कि किसान अब केवल अन्नदाता नहीं रह गया है किसान अब ऊर्जादाता बन गया है। इसके लिए उन्होंने अपना खुद का उदाहरण भी दिया। गडकरी ने बायोमास की बात करते हुए कहा कि इसे हम एनर्जी क्रॉप में बदलना चाहिए। इससे हमें बायो सीएनजी और बायो एलएनजी बनाना चाहिए, इससे हमें बिटुमिन यानी डांमर का निर्माण करना चाहिए, इथेनॉल बनाना चाहिए, हवाई ईंधन बनाना चाहिए।

जबलपुर में लॉजिस्टिक पार्क बनाने के लिए केन्द्र और राज्य मिलकर काम करें

नितिन गडकरी ने सीएम डॉ.मोहन यादव से जबलपुर में बन रही रिंग रोड के पास सरकारी जमीन की मांग की। उन्होंने यह मांग लॉजिस्टिक पार्क बनाने के लिए सीएम के सामने रखी। जमीन के बदले गडकरी ने मध्यप्रदेश सरकार को इस लॉजिस्टिक पार्क में हिस्सेदारी देने की भी बात की।उन्होंने कहा ऐसा करने से जबलपुर की सब्जियां और फल देश विदेश में भेजे जा सकेंगे।