H

पंजाब में अकेले लोकसभा चुनाव लड़ेगी बीजेपी, अकाली दल के साथ गठबंधन पर नहीं बनी बात

By: Richa Gupta | Created At: 26 March 2024 05:46 AM


पंजाब की 13 सीटों पर भारतीय जनता पार्टी अकेले चुनाव लड़ेंगी। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने इसकी जानकारी X पर दी।

bannerAds Img
पंजाब की 13 सीटों पर भारतीय जनता पार्टी अकेले चुनाव लड़ेंगी। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने इसकी जानकारी X पर दी। पंजाब में शिरोमणी अकाली दल और भाजपा के गठबंधन की अटकलें लगाई जा रही थीं। मगर सुनील जाखड़ ने इन अटकलों पर विराम लगा दिया है। X पर जारी एक वीडियो में जाखड़ ने कहा कि भाजपा पंजाब में अकेले ही लोकसभा चुनाव लड़ेगी।

गठबंधन को लेकर चल रही थी बातचीत

पंजाब के लोगों को लंबे समय से उम्मीद थी कि प्रदेश में शिरोमणि अकाली दल और भाजपा के बीच गठबंधन होगा। गठबंधन की कयासों के बीच शिरोमणि अकाली दल ने एमएसपी और बंदी सिखों जैसी कई शर्तें सामने रख दी। जिसके बाद दोनों पार्टियों में गठबंधन की राह मुश्किल नजर आने लगी।