जन आशीर्वाद यात्रा गरीब कल्याण के लिए समर्पित- प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा
By: Richa Gupta | Created At: 29 August 2023 11:20 AM
भारतीय जनता पार्टी की जन आशीर्वाद यात्रा का आगाज 03 सितंबर से होने जा रहा है जिसका समापन भोपाल के जंबूरी मैदान में 25 सितंबर को होगा। यात्रा के समापन में पीएम मोदी भी शामिल होंगे।

भारतीय जनता पार्टी की जन आशीर्वाद यात्रा का आगाज 03 सितंबर से होने जा रहा है जिसका समापन भोपाल के जंबूरी मैदान में 25 सितंबर को होगा। यहां पर करीब दस लाख कार्यकर्ताओं का महाकुंभ होगा। यात्रा के समापन में पीएम मोदी भी शामिल होंगे। इस बार यात्रा का स्वरुप बदला गया है। इस बार एक यात्रा नहीं बल्कि एक साथ पांच यात्राएं निकाली जाएंगी।
पहली यात्रा विंध्य के चित्रकूट से निकलेगी
पहली यात्रा विंध्य के चित्रकूट से निकलेगी जिसको केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह हरी झंडी दिखा कर रवाना करेंगे। एक यात्रा ग्वालियर चंबल से निकाली जाएगी, एक यात्रा इंदौर से और एक यात्रा उज्जैन से निकाली जाएगी। करीब 18 दिनों तक चलने वाली जन आशीर्वाद यात्राएं दस हजार किलोमीटर से ज्यादा का सफर तय करके 25 सितंबर को भोपाल पहुंचेंगी। इसके बाद यहां पर कार्यकर्ता महाकुंभ का आयोजन किया जाएगा जिसको पीएम मोदी संबोधित करेंगे। इस मामले की जानकारी देते हुए प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि यह गरीब कल्याण के लिए समर्पित है और गरीबों के जन कल्याण के लिए ही इस यात्रा में बात की जाएगी। इस दौरान केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर और जन आशीर्वाद यात्रा के संयोजक भूपेन्द्र सिंह भी मौजूद रहे।