H

फिलहाल बना रहेगा गुलाबी ठंड का एहसास, सात नवंबर के बाद बढ़ेगी ठिठुरन

By: Ramakant Shukla | Created At: 02 November 2023 04:18 PM


नवंबर माह की शुरुआत हो चुकी है, लेकिन इस माह में मौसम के मिजाज के अनुरूप अभी ठंड शुरू नहीं हुई है। हालांकि राजधानी भोपाल सहित प्रदेश के शहरों में रात के समय गुलाबी ठंड बनी हुई है। हवाओं का रुख बार-बार बदलने से रात के तापमान में विशेष गिरावट नहीं हो पा रही है। सात नवंबर को एक तीव्र आवृति वाले पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत आने के बाद मौसम का मिजाज बदलने की संभावना है।

banner
नवंबर माह की शुरुआत हो चुकी है, लेकिन इस माह में मौसम के मिजाज के अनुरूप अभी ठंड शुरू नहीं हुई है। हालांकि राजधानी भोपाल सहित प्रदेश के शहरों में रात के समय गुलाबी ठंड बनी हुई है। हवाओं का रुख बार-बार बदलने से रात के तापमान में विशेष गिरावट नहीं हो पा रही है। सात नवंबर को एक तीव्र आवृति वाले पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत आने के बाद मौसम का मिजाज बदलने की संभावना है। उससे हवाओं का रुख उत्तरी होने पर रात के तापमान में तेजी से गिरावट होने के आसार हैं। उधर बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात प्रदेश में सबसे कम 14.4 डिग्री सेल्सियस राजगढ़ में दर्ज किया गया। हिल स्टेशन पचमढ़ी में रात का पारा 12 डिग्री सेल्सियस पर रहा। नवंबर माह में प्रदेश में न्यूनतम तापमान 10 से 15 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहता है। वर्तमान में हवाओं का रुख पूर्वी, दक्षिण-पूर्वी, पश्चिमी, उत्तर-पश्चिमी हो रहा है। इस वजह से रात के तापमान में विशेष गिरावट नहीं हो पा रही है।

पश्चिमी विक्षोभ का असर

पाकिस्तान के आसपास बना पश्चिमी विक्षोभ हरियाणा के आसपास आ गया है। द्रोणिका के रूप में बने हुए इस पश्चिमी विक्षोभ की तीव्रता कम रहने से इसका मध्य प्रदेश के मौसम पर नहीं पड़ रहा है। इस वजह से तापमान में अपेक्षाकृत गिरावट नहीं हो पा रही है। सात नवंबर को एक तीव्र आवृति वाले पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत पहुंचने की संभावना है। उसके असर से उत्तर भारत के पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी भी हो सकती है। साथ ही हवाओं का रुख उत्तरी होने पर पूरे प्रदेश में तेजी से सिहरन बढ़ने की संभावना है।