मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने चंद्रमा पर चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर पीएम नरेंद्र मोदी को प्रणाम करते हुए इस मिशन से जुड़े वैज्ञानिकों, इंजीनियर्स और इसरो की पूरी टीम को बधाई दी है। मुख्यमंत्री शिवराज ने अपने संदेश में कहा है कि हमने चांद को छू लिया। यह पल इतिहास के पन्नों में अमर हो गया है। उन्होंने कहा कि भारत की इस सफलता के लिए पूरा देश गर्व से भरा हुआ है। आज का दिन आजादी का अमृत काल है। आज भारत की दुनिया में श्रेष्ठता का दिन भी है। भारत की यह अद्भूत सफलता है।
चंद्रयान की लैंडिंग चंद्रमा पर देखी
पूरा देश गर्व से भरा हुआ है। आज का दिन आजादी के अमृत काल में भारत की दुनिया में श्रेष्ठता का दिन भी है। मैं अपने सभी चंद्रयान मिशन के वैज्ञानिक साथी इंजीनियर और पूरी टीम को हृदय से बधाई देता हूं। उनके प्रयत्नों, परिश्रम और समर्पण से भारत को यह अभूतपूर्व प्रतिष्ठा मिली है। करोड़ों करोड़ भारतवासियों ने आज चंद्रयान की लैंडिंग चंद्रमा पर देखी है। मैंने भी दमोह में लगभग 1 लाख लाडली बहना और बाकी साथियों के साथ इस लैंडिंग को देखा। सब आनंद उल्लास और प्रसन्नता से झूम उठे। यह भारत की अद्भुत सफलता है इस टीम से जुड़े सभी मित्रों को एक बार प्रणाम करता हूं बधाई देता हूं।
Read More: दिग्विजय सिंह के वैज्ञानिकों की तनखा वाले बयान पर विधायक रामेश्वर शर्मा का पलटवार