पहली बार भोपाल में होगा स्वच्छता सर्वेक्षण अवार्ड
By: Richa Gupta | Created At: 05 September 2023 04:36 PM
अंतर्राष्ट्रीय स्वच्छ वायु दिवस-2023 पर केन्द्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय द्वारा मध्य प्रदेश पर्यावरण विभाग के सहयोग से भोपाल में राष्ट्रीय कार्यक्रम किया जा रहा है।

अंतर्राष्ट्रीय स्वच्छ वायु दिवस-2023 पर केन्द्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय द्वारा मध्य प्रदेश पर्यावरण विभाग के सहयोग से भोपाल में राष्ट्रीय कार्यक्रम किया जा रहा है। अब तक यह कार्यक्रम नई दिल्ली में हुआ है। ये पहली बार है कि "इंटरनेशनल-डे ऑफ क्लीन एयर फॉर ब्ल्यू स्काईज'' का राष्ट्रीय कार्यक्रम दिल्ली से बाहर किसी राज्य में हो रहा है। और ये मौका मध्यप्रदेश के भोपाल को भोपाल को मिला है।
कार्यक्रम का शुभारंभ 7 सितंबर को होगा
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेन्द्र यादव की उपस्थिति में कार्यक्रम का शुभारंभ 7 सितंबर को सुबह 11 बजे कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में होगा। 10 लाख से अधिक आबादी वाले शहरों की श्रेणी में इंदौर को पहला स्थान। भोपाल को पांचवां, जबलपुर को 13वां, ग्वालियर को मिला है 41वां स्थान। तीन से 10 लाख की श्रेणी में सागर को मिला है 10वां स्थान। तीन लाख से कम आबादी श्रेणी में देवास को छठवां स्थान।
विशिष्ट अतिथि
इस कार्यक्रम में केन्द्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे, प्रदेश के पर्यावरण मंत्री हरदीप सिंह डंग, नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेन्द्र सिंह विशिष्ट अतिथि होंगे।