रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर है। इंडियन रेलवे ने तकनीकी कारणों से बेंगलुरू से बिहार के विभिन्न शहरों के बीच चलने वाली 16 ट्रेनों को निरस्त कर दिया। ये सभी ट्रेनें पश्चिम मध्य रेल के विभिन्न स्टेशनों से होकर गुजरती है। पश्चिम-मध्य रेल के सीपीआरओ राहुल श्रीवास्तव के मुताबिक रेल प्रशासन द्वारा अधोसंरचना विकास हेतु सिकंदराबाद मंडल के काजीपेट-बल्लारशाह खंड के मध्य तीसरी लाइन की कमीशनिंग के लिए नॉन इंटरलॉकिंग कार्य किया जा रहा है।
16 ट्रेनें रहेंगी निरस्त
इसी के चलते इस मार्ग से गुजरने वाली कुछ यात्री गाड़ियां निर्धारित तिथियों में अपने प्रारंभिक स्टेशन से निरस्त रहेंगी। पमरे से वाया इटारसी, जबलपुर, कटनी और सतना होकर गुजरने वाली 16 ट्रेनें निरस्त रहेंगी।
जानिए कौन सी ट्रेनें होने वाली हैं निरस्त
- गाड़ी संख्या 03251 दानापुर-बेंगलुरु एक्सप्रेस स्पेशल 11.9.2023, 18.9.2023 और 25.9.2023 को निरस्त।
- गाड़ी संख्या 03252 बेंगलुरु -दानापुर एक्सप्रेस स्पेशल 13.9.2023, 20.9.2023 और 27.9.2023 को निरस्त।
- गाड़ी संख्या 03259 दानापुर-बंगलुरु एक्सप्रेस स्पेशल 12.9.2023 और 19.9.2023 को निरस्त।
- गाड़ी संख्या 03260 बेंगलुरु–दानापुर एक्सप्रेस स्पेशल 14.9.2023 और 21.9.2023 को निरस्त।
- गाड़ी संख्या 03247 बेंगलुरु–दानापुर एक्सप्रेस स्पेशल 14.9.2023 और 21.9.2023 को निरस्त।
- गाड़ी संख्या 03248 बेंगलुरु -दानापुर एक्सप्रेस स्पेशल 16.9.2023 और 23.9.2023 को निरस्त।
- गाड़ी संख्या 03241 दानापुर-बेंगलुरु एक्सप्रेस स्पेशल 15.9.2023 और 22.9.2023 को निरस्त।
- गाड़ी संख्या 03242 बेंगलुरु -दानापुर एक्सप्रेस स्पेशल 17.9.2023 और 24.9.2023 को निरस्त।
- गाड़ी संख्या 06509 बेंगलुरु सिटी-दानापुर एक्सप्रेस स्पेशल 25.9.2023 को निरस्त रहेगी।
- गाड़ी संख्या 06510 दानापुर-बेंगलुरु सिटी एक्सप्रेस स्पेशल 27.09.2023 को निरस्त रहेगी।
- गाड़ी संख्या 03245 दानापुर-बेंगलुरु एक्सप्रेस स्पेशल 20.9.2023 को निरस्त रहेगी।
- गाड़ी संख्या 03246 बेंगलुरु -दानापुर एक्सप्रेस स्पेशल 22.9.2023 को निरस्त रहेगी।
- गाड़ी संख्या 05271 मुज्जफरपुर-यशवंतपुर एक्सप्रेस स्पेशल 22.9.2023 को निरस्त रहेगी।
- गाड़ी संख्या 05272 यशवंतपुर-मुज्जफरपुर एक्सप्रेस स्पेशल 25.9.2023 को निरस्त रहेगी।
- गाड़ी संख्या 22351 पाटलीपुत्र-बेंगलुरु एक्सप्रेस 22.9.2023 को अपने प्रारंभिक स्टेशन से निरस्त रहेगी।
- गाड़ी संख्या 22352 बेंगलुरु-पाटलीपुत्र एक्सप्रेस 25.9.2023 को अपने प्रारंभिक स्टेशन से निरस्त रहेगी।
Read More: कांग्रेस ने मतदाता सूची में गड़बड़ी को लेकर गंभीर आरोप लगाए