H

विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप दोहा में गोताखोर पलक शर्मा का चयन, मध्य प्रदेश तैराकी संघ में जश्न का माहौल

By: Sanjay Purohit | Created At: 01 February 2024 07:19 AM


भारतीय गोताखोर नेशनल चैम्पियन पलक शर्मा इस बार दोहा में भारतीय दल का नेतृत्व करेंगी।

bannerAds Img
इंदौर: एमपी के लिए गर्व करने वाली ये खबर है कि विश्व एक्वेटिक्स चैंपियनशिप 2024 दोहा(कतर) के लिए भारतीय गोताखोरों की टीम का ऐलान बीती शाम किया गया जिसमें पहली बार किसी भारतीय महिला को इस चैंपियनशिप के लिए चुना गया है। ये बेटी एमपी के इंदौर की है। भारतीय गोताखोर नेशनल चैम्पियन पलक शर्मा इस बार दोहा में भारतीय दल का नेतृत्व करेंगी। यह टूर्नामेंट आज से 10 फरवरी 2024 तक कतर की राजधानी दोहा में आयोजित होने जा रहा है। अंतर्राष्ट्रीय गोताखोर पलक भारत देश की पहली महिला गोताखोर बनी हैं जिनका चयन वर्ल्ड एक्वेटिक्स चैंपियनशिप के लिए हुआ है।

कई खिताब जीत चुकी है पलक

कई सीनियर एवं जूनियर राष्ट्रीय टूर्नामेंट जीत चुकी पलक इससे पहले भी अपना जलवा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बिखेर चुकी हैं। इससे पहले सन 2019 में 10th एशियन एज ग्रुप चैंपियनशिप में दो रजत पदक और एक स्वर्ण पदक जीत कर पलक ने भारत देश का नाम एक्वेटिक की दुनिया मे रोशन किया था। उस प्रतियोगिता में भी पलक एशियन एज ग्रुप चैंपियनशिप में स्वर्ण जीतने वाली पहली महिला गोताखोर बनी थी। पलक लगातार अपने से खुद के प्रदर्शन से बनाए ऊंचे स्तर को अपने लगातार निखरते प्रदर्शन से पीछे छोड़ते जा रही हैं।

पलक की उपलब्धि से एमपी में जश्न

पलक शर्मा की इस उपलब्धि पर मध्य प्रदेश तैराकी संघ के अध्यक्ष पीयूष शर्मा, जय कुमार वर्मा सचिव मध्य प्रदेश तैराकी, योगेंद्र सिंह राठौड़ कोषाध्यक्ष मध्य प्रदेश तैराकी संघ, राम कुमार खिलरानी, सह सचिव मध्य प्रदेश तैराकी संघ, रविंद्र दुबे उपाध्यक्ष मध्य प्रदेश तैराकी संघ सीमांत द्विवेदी सह सचिव मध्य प्रदेश तैराकी संघ ने पलक शर्मा को बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है एवं आशा व्यक्त की है कि अंतरराष्ट्रीय प्रतिस्पर्धा में पलक शर्मा पदक हासिल करके भारत को एवं मध्य प्रदेश को गौरव के क्षण उपलब्ध कराएंगी।