H

महाराष्ट्र दौरे पर PM, मुंबई में रोड शो के लिए कड़ी सुरक्षा, बीजेपी-कांग्रेस के दिग्गजों की चुनावी रैली

By: Ramakant Shukla | Created At: 15 May 2024 04:25 AM

चार चरणों का चुनाव प्रचार समाप्त होने के बाद अब अंतिम तीन चरणों के चुनाव प्रचार की सरगर्मियां बढ़ रही हैं। भाजपा और कांग्रेस समेत तमाम दल प्रचार में पूरी ताकत झोंक रहे हैं। PM मोदी महाराष्ट्र दौरे पर पार्टी उम्मीदवारों के लिए चुनाव प्रचार करेंगे। भाजपा की तरफ से जारी कार्यक्रम के मुताबिक पीएम मोदी डिंडोरी में चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। रैली दोपहर लगभग 3.15 बजे आयोजित की जाएगी। इसके बाद प्रधानमंत्री कल्याण में एक जनसभा को संबोधित करेंगे, इसका समय शाम करीब 5.15 बजे प्रस्तावित है। कल्याण की जनसभा के बाद पीएम मोदी मुंबई उत्तर पूर्व लोकसभा सीट पर प्रचार के लिए रोड शो करेंगे। रोड शो का समय शाम लगभग 6.45 बजे तय किया गया है।

bannerAds Img

बंगाल और ओडिशा में शाह ने संभाली कमान

पीएम मोदी के अलावा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पश्चिम बंगाल और ओडिशा का दौरा करेंगे। शाह पश्चिम बंगाल के हुगली में चुनाव प्रचार की शुरुआत करेंगे। सीरमपुर लोकसभा सीट पर ताल ठोक रहे प्रत्याशी के लिए हुगली के मोसात बाजार में रैली प्रस्तावित है। इसके बाद शाह ओडिशा रवाना हो जाएंगे। ओडिशा में शाह एक चुनावी जनसभा और रोड शो करेंगे। भाजपा की तरफ से जारी कार्यक्रम के मुताबिक अस्का लोकसभा क्षेत्र में दोपहर करीब दो बजे चुनावी सभा होगी। गंजाम जिले के सुरादा डैम साइड में इस रैली का आयोजन किया जाना है। इसके बाद शाह कटक में एक रोड शो करेंगे। कटक लोकसभा सीट पर प्रचार के लिए शाह करीब 5.30 बजे से रोड शो करेंगे।

ओडिशा, बिहार और बंगाल दौरे पर जाएंगे नड्डा

धुआंधार चुनाव प्रचार की इसी कड़ी में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा तीन राज्यों का दौरा करेंगे। नड्डा बिहार, पश्चिम बंगाल और ओडिशा का दौरा करेंगे। नड्डा चुनाव प्रचार की शुरुआत बिहार के पूर्वी चंपारण जिले से करेंगे। नड्डा मोतिहारी में जनसभा को संबोधित करने के बाद पश्चिम बंगाल रवाना हो जाएंगे। नड्डा मुर्शिदाबाद जिले में दोपहर करीब 2.35 बजे चुनावी रैली करेंगे। इसके बाद बांकुरा में शाम करीब 4.10 बजे एक और जनसभा प्रस्तावित है। बंगाल के बाद नड्डा ओडिशा रवाना हो जाएंगे। ओडिशा में बीजेपी प्रमुख नड्डा शाम करीब 7.50 बजे से एक अहम बैठक करेंगे।