H

Ek Ped Maa Ke Naam Campaign: पीएम मोदी ने लांच किया 'एक पेड़ मां के नाम' कैंपेन...

By: Durgesh Vishwakarma | Created At: 05 June 2024 09:12 AM


विश्व पर्यावरण दिवस हर साल 5 जून को मनाया जाता है। पहली बार विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून 1972 को UNGA द्वारा शुरू किया गया था।

bannerAds Img
Ek Ped Maa Ke Naam Campaign:5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जा रहा है। पर्यावरण का अर्थ उस प्राकृतिक परिवेश से है, जिसमें हम रहते हैं। हमारे चारों ओर के सभी जीव और निर्जीव तत्व पर्यावरण का हिस्सा है, जैसे हवा, पानी, मिट्टी, पेड़-पौधे और जीव-जंतु।

प्रकृति के बिना मानव जीवन खत्म हो जाएगा

प्रकृति के बिना मानव जीवन खत्म हो जाएगा, इस बात से भली भांति परिचित होते हुए भी लोग प्रकृति और पर्यावरण को नुकसान पहुंचा रहे हैं। पर्यावरण पर पड़ने वाले प्रभाव के कारण दुनिया विनाश की ओर जा रही है। मौसम में होता बदलाव इसका एक संकेत है। अत्यधिक बढ़ते तापमान का एक कारण ग्लोबल वार्मिंग है, जो मानव जीवन को बहुत नुकसान पहुंचा सकता है।

पीएम मोदी ने लांच किया 'एक पेड़ मां के नाम' कैंपेन

विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'एक पेड़ मां के नाम' ( Ek Ped Maa Ke Naam Campaign ) अभियान की शुरुआत की। पीएम मोदी ने दिल्ली के बुद्ध जयंती पार्क में पौधारोपण किया। इस दौरान केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव और दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना भी उनके साथ मौजूद रहे। प्रधानमंत्री की योजना है कि, इस अभियान के जरिए देशभर में पौधारोपण के प्रति लोगों जागरूक किया जाए, जिससे कि बढ़ रहे ग्लोबल वार्मिंग से निपटा जा सके।

विश्व पर्यावरण दिवस हर साल 5 जून को मनाया जाता है

आपको बता दें कि, विश्व पर्यावरण दिवस हर साल 5 जून को मनाया जाता है। पहली बार विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून 1972 को UNGA द्वारा शुरू किया गया था। इस साल विश्व पर्यावरण दिवस की थीम 'भू मि बहाली, मरुस्थलीकरण और सूखा सहनशीलता' रखी गई है. इस बार सऊदी अरब इस खास दिवस की मेजबानी कर रहा है।