दिग्विजय सिंह ने साधा शिवराज सिंह पर निशाना, बोले - चुनाव के 100 दिन पहले खुले नेत्र, अब याद आयी लाड़ली बहना- भांजे-भांजियां
By: Durgesh Vishwakarma | Created At: 28 August 2023 10:48 AM
दिग्विजय सिंह ने कहा कि, कांग्रेस व बीजेपी में एक फर्क है। कांग्रेस सत्ता मिलते ही वादे निभाती है, वादे पूरे करती है। मैंने 1993 में किया। कमलनाथ ने 2018 में किया।

एमपी में इसी साल के अंत में विधानसभा चुनाव होना है। जिसे लेकर बीजेपी-कांग्रेस के नेताओं के बीच खूब एक-दूसरे पर जुबानी जंग देखने को मिल रही है। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह पर निशाना साधते हुए कहा कि, चुनाव से 100 दिन पहले शिवराज के नेत्र खुले। पहले लाड़ली बहना की याद आयी फिर लाड़ली भांजे-भांजियों की। फिर बंटने लगी रेवड़ियाँ।
चुनाव से 100 दिन पहले शिवराज के नेत्र खुले
कांग्रेस के राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल के जरिये ट्वीट कर सरकार पर रेवड़ियाँ बांटने का आरोप लगाया है। पूर्व सीएम सिंह ने अपने इस ट्वीट में लिखा है कि, चुनाव से 100 दिन पहले शिवराज के नेत्र खुले। पहले लाड़ली बहना की याद आयी फिर लाड़ली भांजे-भांजियों की। फिर बंटने लगी रेवड़ियाँ। (रेवड़ियों का मोदी जी विरोध करते हैं, पर प्रदेशों में उसपर ही अमल करते हैं)। कहते कुछ हैं करते कुछ हैं। काम करने के लिए तो पूरे बीस साल थे। अपने कर्मों की उपलब्धि लेकर चुनाव में जाते। वोट के लिए टैक्सपेयर्स के नोट बाँटने की ज़रूरत न पड़ती।
“मामा तो गयो”- दिग्विजय सिंह
कांग्रेस के सीनियर नेता और राज्य के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने आगे अपने इस ट्वीट में लिखा कि, कांग्रेस व बीजेपी में एक फर्क है। कांग्रेस सत्ता मिलते ही वादे निभाती है, वादे पूरे करती है। मैंने 1993 में किया। कमलनाथ ने 2018 में किया। उन्होंने आगे लिखा, शिवराज सिंह चौहान को अब ग़रीबों की बेरोज़गारों की महिलाओं की याद आ रही है, जब चुनाव में 100 दिन बचे हैं। क़र्ज़ ले ले कर रेवड़ियाँ बाँट रहे हैं। क्योंकि उन्हें ( शिवराज सिंह) मालूम है सरकार उनकी नहीं बन रही है। यह उनके आत्म विश्वास की कमी दर्शाता है। कुछ भी कर लो। “मामा तो गयो।”