H

96 वर्ष के हुए BJP के दिग्गज लालकृष्ण आडवाणी, PM मोदी और अमित शाह ने दी बधाई

By: Durgesh Vishwakarma | Created At: 08 November 2023 12:33 PM


पीएम मोदी ने लालकृष्ण आडवाणी को ईमानदारी और समर्पण का प्रतीक बताते हुए जन्मदिन की बधाई दी है।

banner
वयोवृद्ध राजनेता लाल कृष्ण आडवाणी आज 96 वर्ष के हो गए। दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी BJP की नींव रखने वाले नेताओं में शुमार आडवाणी के जन्मदिन पर प्रधानमंत्री मोदी, गृह मंत्री अमित शाह समेत तमाम भाजपा नेताओं ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।

पीएम मोदी ने दी आडवाणी को जन्मदिन की बधाई

पीएम मोदी ने लालकृष्ण आडवाणी को ईमानदारी और समर्पण का प्रतीक बताते हुए जन्मदिन की बधाई दी है। पीएम ने सोशल साइट X पर ट्वीट कर कहा कि, लालकृष्ण आडवाणी जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। वह ईमानदारी तथा समर्पण के प्रतीक हैं, जिन्होंने महान योगदान दिया है जिससे हमारा देश मजबूत हुआ है। उनके दूरदर्शी नेतृत्व ने राष्ट्रीय प्रगति और एकता को आगे बढ़ाया है। मैं उनके अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की कामना करता हूं। राष्ट्र निर्माण की दिशा में उनके प्रयास 140 करोड़ भारतीयों को प्रेरित करते रहते हैं।

अमित शाह ने दी आडवाणी को जन्मदिन की बधाई

वही केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी बीजेपी के दिग्गज नेता लालकृष्ण आडवाणी को जन्मदिन की बधाई दी है। शाह ने सोशल साइट X पर ट्वीट कर कहा कि, आदरणीय लालकृष्ण आडवाणी जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। आडवाणी जी ने अपने अथक परिश्रम और संगठन कौशल से पार्टी को सींचने और कार्यकर्ताओं को गढ़ने का काम किया। भारतीय जनता पार्टी की स्थापना से लेकर सत्ता तक आने में आडवाणी जी का अतुलनीय योगदान हर कार्यकर्ता के लिए प्रेरणा का अक्षुण्ण स्रोत है। ईश्वर से उनकी दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की कामना करता हूं।