कांग्रेस का वचन पत्थर की लकीर- सुरजेवाला
By: Richa Gupta | Created At: 13 September 2023 11:44 AM
मध्य प्रदेश में इसी साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। चुनाव को देखते हुए प्रत्याशियों के नाम पर मंथन करने के लिए दिल्ली में कांग्रेस स्क्रीनिक कमेटी की बैठक हुई।

मध्य प्रदेश में इसी साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। चुनाव को देखते हुए प्रत्याशियों के नाम पर मंथन करने के लिए दिल्ली में कांग्रेस स्क्रीनिक कमेटी की बैठक हुई। इस बैठक में कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई। बैठक में मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ, सासंद प्रदेश प्रभारी रणदीप सुरजेवाला समेत कांग्रेस के कई दिग्गज नेता उपस्थित थे।
उम्मीदवारों के क्राइटेरिया पर मंथन हुआ
कांग्रेस की स्क्रीनिंग कमेटी की मैराथन बैठक मंगलवार को दिल्ली में हुई। मध्यप्रदेश में उम्मीदवारों के क्राइटेरिया पर मंथन हुआ। लगभग 100 सीटों पर हुआ कांग्रेस का मंथन। वहीं आज भी होगा दिल्ली में स्क्रीनिंग कमेटी का मंथन। सितंबर के आखिरी हफ्ते तक जारी हो सकती है कांग्रेस की पहली लिस्ट। पहली सूची में मौजूदा विधायकों के टिकट पर हो सकता है फैसला। 60 से ज्यादा सीटों पर पहली सूची जारी करने की कांग्रेस की तैयारी। केंद्रीय चुनाव समिति की मुहर के बाद सामने आएगी पहली सूची।
18 साल से मध्य प्रदेश की जनता को लूट रहे
कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक के बाद कांग्रेस सांसद रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि, आज हमने औपचारिक रूप से लोकतांत्रिक प्रक्रिया शुरू की और कई तरह की चर्चाएं हुईं। यह एक सतत प्रक्रिया है। यह खत्म नहीं होगी। एक तरफ वो लोग हैं जो झूठ बोलते हैं और पिछले 18 साल से मध्य प्रदेश की जनता को लूट रहे हैं और दूसरी तरफ हमारी पार्टी और पार्टी नेता कमल नाथ के ‘वचन’ हैं। स्क्रीनिंग कमेटी के बाद यह मामला केंद्रीय चुनाव समिति के पास जाएगा और केंद्रीय चुनाव समिति ही अंतिम फैसला लेगी।
रणदीप सुरजेवाला का बयान
वहीं रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि, कांग्रेस का वचन पत्थर की लकीर। कांग्रेस की ओर से दिया गया हर शब्द कमलनाथ की ओर से की गई हर बात पत्थर की लकीर है। पत्थर की लकीर की तरह हमारा वचन है। रघुकुल रीत सदा चली आई प्राण जाए पर वचन न जाए।