H

Please upgrade the app if you see a red line at the top. To upgrade the app, click on this line.

केंद्रीय सूचना प्रसारण एवं खेल मंत्री अनुराग ठाकुर एमपी दौरे पर, 42 खिलाड़ी एवं प्रशिक्षकों को किया जाएगा सम्मानित

By: Richa Gupta | Created At: 16 September 2023 09:43 AM


केंद्रीय सूचना प्रसारण एवं खेल मंत्री अनुराग ठाकुर आज भोपाल में रहेंगे। मध्यप्रदेश खेल अलंकरण समारोह में होंगे शामिल। मध्यप्रदेश खेल अलंकरण समारोह में वर्ष 2021-22 के उत्कृष्‍ट खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को शनिवार को सम्मानित किया जाएगा।

banner
केंद्रीय सूचना प्रसारण एवं खेल मंत्री अनुराग ठाकुर आज भोपाल में रहेंगे। मध्यप्रदेश खेल अलंकरण समारोह में होंगे शामिल। मध्यप्रदेश खेल अलंकरण समारोह में वर्ष 2021-22 के उत्कृष्‍ट खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को शनिवार को सम्मानित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के अलावा केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण, युवा कार्य एवं खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर और प्रदेश की खेल और युवा कल्याण मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया मौजूद रहेंगी। टीटी नगर स्टेडियम में दोपहर 2:30 बजे यह कार्यक्रम आयोजित होगा। साथ ही समारोह में खेलो एमपी यूथ गेम्स के प्रतीक चिन्ह व शुभंकर का अनावरण करेंगे। साथ ही 49 खेलो इंडिया सेंटर्स का वर्चुअल शुभारंभ भी करेंगे। बता दें कि इस दौरान कुल 42 खिलाड़ी एवं प्रशिक्षकों का सम्मान किया जाएगा।

इन पुरस्कारों से किया जाएगा सम्मानित

1- एकलव्य पुरस्कार 2- विक्रम पुरस्कार 3- स्व. श्री प्रभाष जोशी पुरस्कार 4- लाइफटाइम एचीवमेंट पुरस्कार 5- विश्वामित्र पुरस्कार।