H

अग्निवीर भर्ती 2024-25 आवेदन के लिए 22 मार्च अंतिम तिथि

By: Ramakant Shukla | Created At: 20 March 2024 01:56 PM


अग्निवीर भर्ती 2024-25 के लिए अब केवल दो दिन शेष रह गए हैं। सेना भर्ती कार्यालय महू ने अग्निवीर भर्ती 2024-25 के लिए ऑनलाइन सामान्य प्रवेश परीक्षा का नोटिफिकेशन www.joinindianarmy.nic.in बेवसाइट पर जारी किया है। रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 13 फरवरी से शुरू की गई थी। जिसमें अब तक 13700 उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन करवा लिया है।

bannerAds Img
अग्निवीर भर्ती 2024-25 के लिए अब केवल दो दिन शेष रह गए हैं। सेना भर्ती कार्यालय महू ने अग्निवीर भर्ती 2024-25 के लिए ऑनलाइन सामान्य प्रवेश परीक्षा का नोटिफिकेशन www.joinindianarmy.nic.in बेवसाइट पर जारी किया है। रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 13 फरवरी से शुरू की गई थी। जिसमें अब तक 13700 उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन करवा लिया है। अब रजिस्ट्रेशन के लिए अंतिम दो दिन शेष रह गए हैं। इच्छुक उम्मीदवार 22 मार्च तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। गौरतलब है पिछली अग्निवीर भर्ती में मध्यप्रदेश के सभी सेना भर्ती कार्यालय में से महू सेना भर्ती कार्यालय में सबसे अधिक 904 भर्ती की गई थी।

इन पदों के लिए 15 जिलों के उम्मीदवार कर सकते हैं आवेदन

इंदौर और उज्जैन संभाग के 15 जिले जिसमें आगर मालवा, अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर, देवास, धार, झाबुआ, इंदौर, खंडवा, खरगोन, मंदसौर,नीमच, रतलाम, शाजापुर और उज्जैन के इच्छुक युवक युवतियां सेना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।

इन पदों पर होगी भर्ती

इसमें अग्निवीर जनरल ड्यूटी, अग्निवीर क्लर्क तथा स्टोर कीपर, टेक्निकल, अग्निपथ ट्रेड्समैन आठवीं पास, अग्निवीर ट्रेड्समैन दसवीं पास, अग्निवीर टेक्निकल, अग्निवीर महिला (सेना पुलिस), नर्सिंग असिस्टेंट/नर्सिंग असिस्टेंट वेट, सिपाही फार्मा, हवलदार एस.ए. सी. और धर्मगुरु पद के लिए आवेदन कर सकते हैं।