H

Please upgrade the app if you see a red line at the top. To upgrade the app, click on this line.

कमलनाथ ने आज फिर बोला सीएम शिवराज पर हमला, ट्वीट कर पूछे सवाल

By: Richa Gupta | Created At: 16 September 2023 12:56 PM


मध्य प्रदेश में जैसे - जैसे विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहा है वैसे वैसे चुनावी माहौल गरम होता जा रहा है। विधानसभा चुनाव से पहले सियासी वार पलटवार का दौर जारी है।

banner
मध्य प्रदेश में जैसे - जैसे विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहा है वैसे वैसे चुनावी माहौल गरम होता जा रहा है। विधानसभा चुनाव से पहले सियासी वार पलटवार का दौर जारी है। सीएम शिवराज सिंह चौहान जहां एक ओर योजनाओं का ऐलान कर रहे हैं, वहीं कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ उन पर लगातार हमले बोले जा रहे हैं। कमलनाथ रोज ट्वीट कर सीएम शिवराज से सवाल पूछ रहे हैं। वहीं कमलनाथ ने आज फिर ट्वीट कर सवाल किए।

मध्य प्रदेश को घोटालों का प्रदेश बना दिया

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ ने ट्वीट कर पूछा, शिवराज जी आपने मध्य प्रदेश को घोटालों का प्रदेश बना दिया है। आपके इस घोटालाराज ने मध्य प्रदेश के नौजवानों की पूरी एक पीढ़ी बर्बाद कर दी है। मध्य प्रदेश के बेरोजगार नौजवान आपसे जानना चाहते हैं कि, आपकी सरकार ने पटवारी भर्ती घोटाला क्यों किया? आपकी सरकार ने आरक्षक भर्ती घोटाला क्यों किया? आपकी सरकार ने नर्सिंग कॉलेज घोटाला क्यों किया? आपकी सरकार ने व्यापम घोटाला क्यों किया? आपकी सरकार ने पेसा भर्ती घोटाला क्यों किया? और ये भी बताइए कि क्या वजह थी कि आपने इन सारे घोटालों पर पर्दा डाला और दोषियों को बचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी? इन घोटालेबाजों और आपके बीच क्या रिश्ता है?