विपक्षी दलों के गठबंधन I.N.D.I.A ने किया अपनी चुनाव अभियान समिति का ऐलान, इन्हें मिली जगह
By: Ramakant Shukla | Created At: 03 September 2023 08:21 AM
विपक्षी दलों के गठबंधन इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस (आइएनडीआइए) ने मुंबई में हुई बैठक के पास आने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर तैयारियां शुरू कर दी है। विपक्षी दलों के गठबंधन ने अपनी चुनाव अभियान समिति का ऐलान कर दिया है। इसके साथ ही सोशल मीडिया से संबंधित वर्किंग ग्रुप, मीडिया वर्किंग ग्रुप और वर्किंग ग्रुप आफ रिसर्च के सदस्यों के नामों का भी ऐलान किया गया। जिसमें कई दलों के नेताओं को बड़ी जिम्मेदारियां दी गई हैं।

I.N.D.I.A. का सोशल मीडिया वर्किंग ग्रुप
दयानिधि मारन, द्रमुक नेता
रोहित जाखड़, रालोद नेता
I.N.D.I.A. का वर्किंग ग्रुप आफ मीडिया
कनिमोझी करुणानिधि, द्रमुक नेता
पवन खेड़ा, कांग्रेस नेता
I.N.D.I.A. का वर्किंग ग्रुप आफ रिसर्च
ए राजा, द्रमुक नेता
विपक्षी दलों के गठबंधन आइएनडीआइए ने पीडीपी की नेता मेहबूब बेग और द्रमुक के नेता तिरुचि शिवा को चुनाव अभियान कमेटी का सदस्य बनाया है। इसके साथ ही सोशल मीडिया वर्किंग ग्रुप में द्रमुक नेता दयानिधि मारन और रालोद नेता रोहित जाखड़ को सदस्य बनाया गया है।
कनिमोझी को भी बनाया सदस्य
मीडिया के लिए बनाए गए ग्रुप में कांग्रेस नेता पवन खेड़ा और द्रमुक की नेता कनिमोझी करुणानिधि को सदस्य बनाया गया है। विपक्षी दलों के गठबंधन ने वर्किंग ग्रुप आफ रिसर्च भी बनाया है, जिसकी जिम्मेदारी द्रमुक नेता ए राजा को दी गई है।
मुंबई में हुई विपक्षी दलों की बैठक में समन्वय समिति, चुनाव अभियान समिति के साथ तीन वर्किंग ग्रुप का गठन हुआ। इस भी ग्रुप में विपक्षी दलों के कई बड़े नेताओं को शामिल किया गया है। इन सबमें समन्वय समिति सबसे बड़ी है, जिसमें विपक्षी दलों के सबसे बड़े नेता हैं।