सीएम शिवराज की बड़ी सौगात, मैहर को जिला बनाने की घोषणा की
By: Richa Gupta | Created At: 05 September 2023 11:40 AM
मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने विधानसभा चुनाव से पहले एक और बड़ी सौगात दी है। उन्होंने मैहर को जिला बनाने की घोषणा की है।

मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने विधानसभा चुनाव से पहले एक और बड़ी सौगात दी है। उन्होंने मैहर को जिला बनाने की घोषणा की है। सीएम शिवराज ने क्षेत्र के लोगों को वर्चुअल संबोधित करते हुए यह ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि, मां शारदा की नगरी मैहर को जिला बनाने की प्रक्रिया हम आज से ही प्रारंभ कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने मंगलवार को अपने निवास से विभिन्न जिलों के लिए विकास रथ को रवाना किया उसी दौरान सीएम शिवराज ने मीडिया कर्मियों से चर्चा करते हुए यह घोषणा यह की। मैहर को जिला बनाने की मांग काफी समय से की जा रही थी जिसे लेकर सीएम शिवराज ने मंगलवार को घोषणा कर दी है।
ये भी रहें उपस्थित
मुख्यमंत्री निवास से विकास रथों को हरी झंडी दिखाकर प्रदेश के विभिन्न जिलों के लिए रवाना किया गया है। इन विकास रथों के माध्यम से जिले में किए गए विकास कार्यों तथा गरीब कल्याण के प्रयासों को लघु फिल्म के माध्यम से दिखाया जाएगा। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज के साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और मंत्री विश्वास सारंग भी उपस्थित थे।
विकास कार्य की फिल्म
आपको बता दें कि विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश सरकार जनता को विकास कार्य की फिल्म दिखाएगी। प्रदेश के तमाम जिलों के लिए 127 रथ रवाना हुए है। एलईडी के माध्यम से रथ में सरकार के सभी विकास कार्य और गरीब कल्याण की फिल्म दिखाई जाएगी।