H

मैहर में इतने दिनों के लिए रोपवे की सुविधा बंद, सीढ़ियां चढ़कर ही मिलेंगे माता के दर्शन

By: Ramakant Shukla | Created At: 26 March 2024 07:14 AM

मैहर में श्रद्धालुओं को ऊंचे त्रिकूट पर्वत पर विराजमान माता शारदा के दरबार तक पहुंचाने वाला रोपवे बुधवार 26 मार्च से बंद हो जाएगा। हालांकि रोपवे की सेवाएं 4 अप्रैल से पहले फिर शुरू हो जाएगी। लेकिन फिलहाल रोपवे सर्विस 26 मार्च से 3 अप्रैल तक मेंटेनेंस के लिए बंद रहेंगी। इस दौरान दर्शनार्थियों को माता के दरबार तक पहुंचने के लिए 1063 सीढ़ियां चढ़नी पड़ेंगी।

bannerAds Img

1063 सीढ़ियां चढ़कर ही मिलेंगे माता के दर्शन

रोपवे प्रबंधन से मिली जानकारी के अनुसार 9 अप्रैल से शुरू हो रहे चैत्र नवरात्रि मेले के लिए व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के प्रयास शुरू कर दिए गए हैं। मेले के पहले रोपवे का मेंटेनेंस किया जाना है, ताकि मेले के दौरान किसी तरह की तकनीकी खामी न आए और श्रद्धालुओं को किसी दिक्कत का सामना न करना पड़े। इसलिए 26 मार्च से 3 अप्रैल तक रोपवे सेवा बंद रहेगी।