H

सैफई में यादव परिवार ने खेली फूलों वाली होली...

By: Durgesh Vishwakarma | Created At: 26 March 2024 05:33 AM


शिवपाल यादव ने कहा कि, आपस में भाईचारा बनाए रखें। भारतीय जनता पार्टी से लोग परेशान हैं। बीजेपी के वादे झूठे और खोखले हैं। जनता यूपी में सपा को जिताएगी।

bannerAds Img
होली के मौके पर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव अपने पैतृक गांव सैफई पहुंचे। आपको बता दें कि, पूरा यादव परिवार पूर्व सीएम अखिलेश यादव के साथ सैफई में पहुंचा। यहां पूरे यादव परिवार का जोरदार स्वागत हुआ। इस दौरान पूरे यादव परिवार ने फूलों वाली होली खेली।

यादव परिवार ने खेली होली

सैफई में भी होली खेली गई। इस दौरान यहां गांव वालों ने फाग वाले गीत भी गाए गए। काफी संख्या में क्षेत्र से नामी ग्रामीण फाग गायन करने वाले लोग इसमें पहुंचे। इस दौरान नेताजी यूपी के पूर्व सीएम मुलायम सिंह को भी याद किया गया। आपको बता दें कि, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, राष्ट्रीय महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव, राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव होली मंच पर पहुंचे। यहां कार्यकर्ताओं के साथ फूलों की होली खेली गई। इस दौरान डिंपल यादव भी मौजूद रही।

शिवपाल-अखिलेश ने किया जीत का दावा

सैफई के मंच से समाजवादी पार्टी के दिग्गज नेता शिवपाल यादव और अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी को खूब ललकारा और चुनावी जीत का दावा किया। आपको बता दें कि, शिवपाल यादव ने सबसे पहले होली की बधाई दी। शिवपाल यादव ने कहा कि, आपस में भाईचारा बनाए रखें। भारतीय जनता पार्टी से लोग परेशान हैं। बीजेपी के वादे झूठे और खोखले हैं। जनता यूपी में सपा को जिताएगी।