H

भारतीय क्रिकेटर केदार जाधव ने लिया संन्यास..

By: Durgesh Vishwakarma | Created At: 03 June 2024 10:31 AM


भारतीय टीम के ऑलराउंडर खिलाड़ी केदार जाधव ने टीम इंडिया के लिए 73 वनडे और 9 टी20 मुकाबले खेले थे। 73 वनडे मुकाबलों में उन्होंने बल्लेबाजी करते हुए 1389 रन बनाए थे।

bannerAds Img
रोहित शर्मा के नेतृत्व में टीम इंडिया T20 World Cup 2024 खेलने के लिए पूरी तरह से तैयार है। वहीं आज एक खिलाड़ी ने क्रिकेट के सभी फॉरमेट्स से संन्यास लेने का फैसला किया है। इस खिलाड़ी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके संन्यास की घोषणा की है। हम बात कर रहे हैं भारतीय टीम के ऑलराउंडर केदार जाधव की। केदार पिछले काफी समय से टीम इंडिया का भी हिस्सा नहीं थे। इसके अलावा IPL में भी अब उनको खेलते हुए नहीं देखा जाता था।

केदार का पोस्ट धोनी से मिलता-जुलता

भारतीय टीम के ऑलराउंडर खिलाड़ी केदार जाधव ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर संन्यास को लेकर जो नोट साझा किया है वो टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी से मिलता जुलता है। आपको बता दें कि, भारत के सबसे सफल कप्तान मानें जानें वाले महेंद्र सिंह धोनी ने भी अपने संन्यास के समय कुछ इस तरह का नोट शेयर किया था। वहीं केदार ने अपने करियर की कुछ तस्वीरें भी शेयर की है जिनके बैकग्राउंड में किशोर कुमार का गाना बज रहा है। बता दें कि, केदार ने आज दोपहर 3 बजे के आस-पास संन्यास का ऐलान किया। इस दौरान केदार जाधव ने सभी फैंस का धन्यवाद किया है।

केदार जाधव का क्रिकेट करियर

भारतीय टीम के ऑलराउंडर खिलाड़ी केदार जाधव ने टीम इंडिया के लिए 73 वनडे और 9 टी20 मुकाबले खेले थे। 73 वनडे मुकाबलों में उन्होंने बल्लेबाजी करते हुए 1389 रन बनाए थे। जिसमें उन्होंने 2 शतक और 6 अर्धशतक लगाए थे। इसके अलावा 9 टी20 मैचों में 122 रन बनाए थे। इसके अलावा केदार ने 95 आईपीएल मुकाबलें भी खेले थे। IPL में केदार ने 1208 रन बनाए थे। इस दौरान उनके बल्ले से 4 अर्धशतक भी निकले थे।