H

कमलनाथ के गढ़ में बड़ी सेंध, छिंदवाड़ा की अमरवाड़ा सीट से MLA कमलेश शाह हो सकते हैं भाजपा में शामिल

By: Ramakant Shukla | Created At: 29 March 2024 10:54 AM


भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रदेश की 29 में से 29 सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है। इस बार भाजपा कमलनाथ के गढ़ छिंदवाड़ा में सेंध लगाने पूरा जोर लगा रही है। यहां से एक के बाद एक नेताओं को भाजपा में शामिल किया जा रहा है। अब शुक्रवार को छिंदवाड़ा की अमरवाड़ा सीट से विधायक कमलेश शाह मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निवास पहुंचे है, उनके भाजपा में शामिल होने की अटकलें है।

bannerAds Img
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रदेश की 29 में से 29 सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है। इस बार भाजपा कमलनाथ के गढ़ छिंदवाड़ा में सेंध लगाने पूरा जोर लगा रही है। यहां से एक के बाद एक नेताओं को भाजपा में शामिल किया जा रहा है। अब शुक्रवार को छिंदवाड़ा की अमरवाड़ा सीट से विधायक कमलेश शाह मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निवास पहुंचे है, उनके भाजपा में शामिल होने की अटकलें है। शाह ने मुख्यमंत्री निवास आने से पहले अपने सोशल मीडिया अकाउंट के प्रोफाइल से कांग्रेस का नाम हटा दिया। ऐसे में अटकलें है कि शाह भाजपा की सदस्यता ले सकते है। उनके साथ पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष और उनकी पत्नी माधवी शाह भी भाजपा में शामिल होंगी। शाह तीन बार से विधायक है। शाह भाजपा में जाते है तो इसे पूर्व सीएम कमलनाथ के लिए बड़ा झटके के रूप में देखा जा रहा है।

मोदी लहर में भी भाजपा को नहीं मिली जीत

छिंदवाड़ा लोकसभा सीट पर भाजपा को 2014 में मोदी लहर के बावजूद जीत नहीं मिली थी। यहां से कमलनाथ ने 9 बार लोकसभा का चुनाव जीता और वह दो बार यहां से विधायक भी बनें। पिछली बार 2019 में छिंदवाड़ा ही एक मात्र सीट थी, जिसे भाजपा जीतने में असफल रही थी। 2023 के विधानसभा चुनाव में छिंदवाड़ा की सातों विधानसभा सीटें कांग्रेस ने जीती थी।