H

Rajnath Singh ने कांग्रेस पर कसा तंज, कहा- कमलनाथ आराम फरमाएं यही बेहतर होगा

By: TISHA GUPTA | Created At: 06 November 2023 09:21 AM


कमलनाथ और दिग्विजय सिंह के द्वारा दिया गया कपड़ा फाड़ने वाले बयान पर सियासत तेज हो गई है। बीजेपी नेता प्रचार-प्रसार के दौरान इसका जिक्र करते हुए कांग्रेस पर निशाना साध रहे हैं। सागर जिले में रविवार (5 नवंबर) को केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह बीजेपी की चुनावी सभा में शामिल होने पहुंचे।

bannerAds Img
कमलनाथ और दिग्विजय सिंह के द्वारा दिया गया कपड़ा फाड़ने वाले बयान पर सियासत तेज हो गई है। बीजेपी नेता प्रचार-प्रसार के दौरान इसका जिक्र करते हुए कांग्रेस पर निशाना साध रहे हैं। सागर जिले में रविवार (5 नवंबर) को केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह बीजेपी की चुनावी सभा में शामिल होने पहुंचे। इस दौरान सभा को संबोधित करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि कांग्रेस में चुनाव के पहले से ही कपड़े फाड़ने का काम नेता कर रहे हैं।

‘कांग्रेस करेगी जनता के कपड़े फाड़ने का काम’

केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ने तंज कसते हुए कहा कि अगर इनकी सरकार बन गई, तो यह जनता के कपड़े फाड़ने का काम करेंगे। इनसे बचकर रहने की जरूरत है। राजनाथ सिंह रविवार (5 नवंबर) को सागर जिले के सुरखी, नरयावली, बंडा और बीना विधानसभा क्षेत्र में पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में प्रचार-प्रसार करने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने जनसभा को संबोधित भी किया। उन्होंने कमलनाथ पर निशाना साधते हुए कहा कि यदि उनके लिए जनता के प्रति हमदर्दी थी, तो फिर सरकार बन जाने पर जनता से किए वादे पूरे क्यों नहीं किए।

'कमलनाथ आराम फरमाएं यही होगा बेहतर'

प्रदेश की पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार पर आरोप लगाते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि कमलनाथ सरकार ने पीएम मोदी द्वारा दिए गए आवास को वापिस कर दिया। उनका यही तरीका है। अब कमलनाथ आराम फरमाएं यही बेहतर होगा। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी देश की जनता को जनार्दन मानकर उनकी सेवा करती है। जबकि कांग्रेस पार्टी परिवार को जनार्दन मानती है और उसी की परवरिश में लगी रहती है। नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद देश का मस्तक पूरी दुनिया में ऊंचा हुआ है। पीएम मोदी ने पिछले 9 वर्षों में जितने कार्य किए हैं, वह कांग्रेस 50 साल के शासनकाल में भी नही कर पाई थी।

Read More: ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस पर बोला हमला, कहा- कांग्रेस का अहंकार 17 नवंबर को टूटेगा