H

एमपी में डेंगू का कहर, लोगों में दहशत का माहौल

By: Richa Gupta | Created At: 04 November 2023 10:57 AM


मध्यप्रदेश के कई जिलों में डेंगू ने अपना कहर बरसा हुआ हैं। रोजाना डेंगू के मरीज सामने आ रहे हैं। जिसको देखते हुए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर है।

banner
मध्यप्रदेश के कई जिलों में डेंगू ने अपना कहर बरसा हुआ हैं। रोजाना डेंगू के मरीज सामने आ रहे हैं। जिसको देखते हुए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर है। वहीं विदिशा के रामलीला क्षेत्र स्थित राजपूत कालोनी में रोजाना डेंगू के मरीज सामने आ रहे हैं। यहां स्थिति दिन प्रतिदिन भयावह होती जा रही है। यह क्षेत्र डेंगू का हॉट स्पॉट बन गया है। यहां के रहवासियों के अनुसार, पिछले कुछ दिनों में यहां डेंगू से 4 मौत हो चुकी है, तो 15 से 20 लोग बीमार है।

कुल केस

जिला मलेरिया अधिकारी टीकाराम शर्मा से बात कि आज विदिशा ब्लॉक में 5 मरीजों का डेंगू पॉजिटिव आया है। आज 300 घरों का सर्वे हुआ था। अभी विदिशा में 327 केस पॉजिटिव हैं।

डेंगू बुखार के लक्षण

डेंगू का प्रमुख लक्षण होता है, तेज बुखार, जिसका तापमान 104 डिग्री फैरेनहाइट (40 डिग्री सेल्सियस) तक बढ़ सकता है।

डेंगू बुखार के कुछ मरीजों को पेट में दर्द और डायरिया भी हो सकता है।

कुछ मरीजों को डेंगू के साथ खांसी और सर्दी भी हो सकती है।

डेंगू इंफेक्शन से व्यक्ति काफी थक जाता है और अक्सर असमर्थ होता है।

डेंगू बुखार के लक्षणों में एक विशेषता है कि इसके साथ व्यक्ति की त्वचा पर लाल दाने निकल सकते हैं।

डेंगू के मरीजों को अक्सर जोड़ों में दर्द और सूजन हो सकती है, जिसे डेंगू के इसके लक्षण “डेंगू फीवर” कहा जाता है।

डेंगू बुखार से बचने के उपाए

स्थानीय जनसंचालन के निर्देशों का पालन करें।

अपने घर के आस-पास की जगहों पर पानी जमा न होने दें।

मच्छर काटने से बचने के लिए मच्छर नेट्स का उपयोग करें।

डेंगू बुखार से बचने के लिए अपने घर को साफ-सुथरा रखें।

स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर मच्छर प्रबंधन और डेंगू नियंत्रण के उपायों का समर्थन करें।

डेंगू वायरस मुख्य रूप से एडीज एजिप्टी मच्छर के काटने से फैलता है, इसलिए मच्छरों के काटने से बचें।