H

पूर्व पीएम नरसिम्हा राव को भारत रत्न दिए जाने पर बेटे प्रभाकर ने जताई खुशी, पीएम मोदी पर की ये बड़ी बात

By: Durgesh Vishwakarma | Created At: 10 February 2024 05:25 AM


पूर्व पीएम पीवी नरसिम्हा राव को मरणोपरांत ‘भारत रत्न’ देने की घोषणा हो चुकी है। इस पर नरसिम्हा राव के बेटे प्रभाकर राव ने पीएम मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया है।

bannerAds Img
पूर्व पीएम पीवी नरसिम्हा राव को मरणोपरांत ‘भारत रत्न’ देने की घोषणा हो चुकी है। इस पर नरसिम्हा राव के बेटे प्रभाकर राव ने पीएम मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया है। वहीं आगे प्रभाकर राव ने कहा है कि, उनके पिता ( नरसिम्हा राव ) ने अपनी नीतियों के माध्यम से देश के लिए बहुत योगदान दिया और नई उपलब्धियां हासिल की।

पीएम मोदी के प्रति अपनी हार्दिक कृतज्ञता व्यक्त हूं

प्रभाकर राव ने अपने इस बयान में आगे कहा कि, भारत रत्न (मरणोपरांत) के लिए चुने जाने पर यह न केवल परिवार के लिए बल्कि नरसिम्हा राव के प्रशंसकों और अनुयायियों के लिए गौरव का पल है। पूर्व पीएम पीवी नरसिम्हा राव के बेटे ने आगे यह भी कहा कि, हम इस पुरस्कार के लिए पीएम मोदी के प्रति अपनी हार्दिक कृतज्ञता व्यक्त करते हैं।

नरसिम्हा राव की नीतियों से भूमि सुधार में ऐतिहासिक बदलाव आया

उन्होंने कहा कि, नरसिम्हा राव का राजनीति से आजीवन जुड़ाव रहा। वे ( नरसिम्हा राव ) अपने दूरदर्शी नेतृत्व के साथ देश के लिए बहुत योगदान देते हुए एक राजनेता के रूप में विकसित हुए। उन्होंने कहा कि, उनके ( नरसिम्हा राव ) भूमि और आर्थिक सुधार भारत में ऐतिहासिक बदलाव लाए।