H

MP Election 2023: BJP के घोषणा पत्र की तारीख में बदलाव, कल होगा जारी, इन मुद्दों पर होगा फोकस

By: Richa Gupta | Created At: 10 November 2023 09:19 AM


मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 के लिए भारतीय जनता पार्टी ने घोषणा पत्र की तारीख में बदलाव किया है। पहले यह आज धनतेरस के दिन आने वाला था। लेकिन अब इसे नर्क चतुर्दशी यानी 11 नवंबर को जारी किया जाएगा।

banner
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 के लिए भारतीय जनता पार्टी ने घोषणा पत्र की तारीख में बदलाव किया है। पहले यह आज धनतेरस के दिन आने वाला था। लेकिन अब इसे नर्क चतुर्दशी यानी 11 नवंबर को जारी किया जाएगा। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का 10 नवंबर को भोपाल आने वाले थे, लेकिन गुरुवार शाम उनका कार्यक्रम रद कर दिया गया। पार्टी का घोषणा पत्र दिल्ली में केंद्रीय नेतृत्व के मार्गदर्शन में तैयार किया गया है।

समाज के अलग-अलग वर्गों से सुझाव लिए गए

बुधवार को भाजपा की तरफ से बताया गया था कि जेपी नड्डा 10 नवंबर को घोषणा पत्र जारी करेंगे। बीजेपी ने एक माह तक घोषणा पत्र समिति के द्वारा समाज के अलग-अलग वर्ग से सुझाव लिए थे। सुझाव लेने के लिए भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान मत पेटियां भी लगाई गई थीं। वहीं युवा मोर्चा, महिला मोर्चा सहित सातों मोर्चा प्रभारियों की विभिन्न माध्यमों से सुझाव लेने की जिम्मेदारी तय की गई थी।

ई-मेल के द्वारा सुझाव लिए गए

ई-मेल के द्वारा भी घोषणा पत्र के लिए सुझाव लिए गए। इस चुनाव में रोजगार और कर्मचारी के हित प्रमुख मुद्दे बनकर उभरे हैं। हालांकि, भाजपा सरकार के चार कार्यकाल में कर्मचारियों की कई मांगे पूरी हुई हैं लेकिन भविष्य को लेकर चिंतित कर्मचारियों की कई महत्वपूर्ण मांगे आज भी लंबित है। मुख्यमंत्री कर्मचारियों को आश्वस्त करा चुके हैं कि उनकी प्रत्येक मांग पूरी की जाएगी। भाजपा के घोषणा पत्र में कर्मचारी हितों की घोषणा होगी।

लाड़ली बहनों को 3000 देने का वादा

बीजेपी के घोषणापत्र में महिलाओं, किसानों, शिक्षा और रोजगार पर खास फोकस रहेगा। बीजेपी के घोषणा पत्र में गांव को लेकर बड़ी प्लानिंग रहेगी। इसके साथ महिलाओं-किसानों पर फोकस रहेगा। इसके साथ ही महिलाओं से सुरक्षा का वादा समेत शिक्षा और रोजगार भी खास फोकस रहेगा। वहीं लाड़ली बहनों को 3000 देने का वादा भी किया जा सकता हैं।