एमपी विजय में एक्टिव कांग्रेस की आला कमान, मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के अंतिम सप्ताह में झोंकेगी ताकत
By: Richa Gupta | Created At: 09 November 2023 09:22 AM
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव में अब कुछ ही समय शेष हैं। वहीं चुनाव के लिए प्रचार प्रसार का दौर चरम पर हैं। प्रदेश में दिग्गजों के ताबड़तोड़ दौरे लगातार जारी है।

मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव में अब कुछ ही समय शेष हैं। वहीं चुनाव के लिए प्रचार प्रसार का दौर चरम पर हैं। प्रदेश में दिग्गजों के ताबड़तोड़ दौरे लगातार जारी है। इसी कड़ी में आज कांग्रेस नेता राहुल गांधी, राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी, पीसीसी चीफ कमलनाथ समेत कई बड़े नेता अलग अलग विधानसभाओं में हुंकार भरेंगे।
कमलनाथ करेंगे ताबड़तोड़ 13 चुनावी कार्यक्रम
चुनाव प्रचार समाप्त होने से पहले मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और कमलनाथ की होंगी करीब 33 सभाएं और रोड शो। राहुल गांधी के एमपी में होंगे 11 चुनावी कार्यक्रम। 8 जनसभाएं 2 रोड शो और एक कॉर्नर मीटिंग करेंगे राहुल गांधी। प्रियंका गांधी 4 चुनावी कार्यक्रमों में करेंगी शिरकत। मल्लिकार्जुन खड़गे 5 कार्यक्रमों में लेंगे हिस्सा। कमलनाथ करेंगे ताबड़तोड़ 13 चुनावी कार्यक्रम।
प्रियंका गांधी कार्यक्रम
प्रियंका गांधी सुबह 10:15 बजे, इलाहाबाद आगमन। सुबह 10:25 बजे, प्रयागराज एयरपोर्ट से चित्रकूट विधानसभा, ज़िला सतना के मझगंवा के लिये हेलीकॉप्टर से प्रस्थान। सुबह 10:55 बजे, मझगंवा (चित्रकूट विधानसभा), ज़िला सतना आगमन। (हेलीकॉप्टर द्वारा) सुबह 11 से दोपहर 12 बजे तक मझगंवा(चित्रकूट विधानसभा), जिला सतना में जनसभा। दोपहर 12 बजे चित्रकूट से रीवा के लिये प्रस्थान। दोपहर 12:25 बजे रीवा आगमन। (हेलीकॉप्टर द्वारा) दोपहर 12:30 से 01:30 बजे तक रीवा के एसएएफ़ ग्राउंड में जनसभा। दोपहर 01:30 बजे रीवा से इलाहाबाद के लिये प्रस्थान। दोपहर 02 बजे इलाहाबाद से विशेष विमान द्वारा दिल्ली के लिए प्रस्थान। दोपहर 03:10 बजे दिल्ली आगमन।