H

7 जिलों में ओलावृष्टि-ठंड का अलर्ट, मानसून की तरह फिर आए बादल

By: Sanjay Purohit | Created At: 10 February 2024 06:44 AM


मप्र के मौसम में एक बार फिर बदलाव नजर आने लगा है। उत्तर भारत की तरफ से आ रही ठंडी हवाओं ने प्रदेश भर में ठिठुरन बढ़ा दी है। 12 घंटे में फिर मौसम बदलेगा प्रदेश के कई जिलों में तेज आंधी-तूफान के साथ बारिश का दौर चलेगा।

bannerAds Img
मप्र के मौसम में एक बार फिर बदलाव नजर आने लगा है। उत्तर भारत की तरफ से आ रही ठंडी हवाओं ने प्रदेश भर में ठिठुरन बढ़ा दी है। मौसम विज्ञान केंद्र भोपाल से जारी दैनिक मौसम रिपोर्ट के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत से आगे बढ़ चुका है और हवाओं का रुख उत्तरी होने लगा है। उत्तर भारत की तरफ से आ रही ठंडी हवाओं के कारण भोपाल सहित पूरे प्रदेश में रात के तापमान में गिरावट होने लगी है। दो दिन बाद फिर मौसम बदलेगा प्रदेश के कई जिलों में तेज आंधी के साथ बारिश का दौर चलेगा। शनिवार रात में बैतूल, छिंदवाड़ा, सिवनी और बालाघाट में बूंदाबांदी के आसार हैं। वहीं 13 फरवरी तक जबलपुर, ग्वालियर, सागर, रीवा और नर्मदापुरम संभाग में कई जिलों में तेज बारिश का अनुमान है। 11 फरवरी 2024 रविवार से शुरू हो रहे सप्ताह में कई जिलों में कुछ क्षेत्रों में भयंकर ओलावृष्टि होने की संभावना है। क्योंकि दक्षिण में स्थित समुद्र से बे मौसम बादल मध्य प्रदेश की तरफ चल पड़े हैं।

मध्य प्रदेश मौसम का पूर्वानुमान

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, यह स्थिति सबसे पहले महाराष्ट्र में दिखाई देगी। इसके तत्काल बात 24 घंटे के अंदर मध्य प्रदेश में हल्की और मध्यम बारिश का सिलसिला शुरू हो जाएगा। यह बादल छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश की सीमाओं को पार करते हुए झारखंड, बिहार और पश्चिम बंगाल तक जाएंगे। मौसम विशेषण का कहना है कि इन दिनों में भारत के दक्षिणी प्रायद्वीप में किसी भी प्रकार के बदले और बारिश नहीं होते लेकिन इस बार अचानक बादल उठकर आ रहे हैं।

आज रात फिर बदलेगा

मौमसम आईएमडी भोपाल के सीनियर वैज्ञानिकों के मुताबिक अगले 24 घंटे में उत्तरी हवाएं और बढ़ेंगी। इसके बाद हवाएं पूर्वी हो जाएंगी। बंगाल की खाड़ी से नमी आना शुरू हो जाएगी। इसलिए शनिवार रात में बैतूल, छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट में हल्की बूंदाबांदी के आसार हैं।