सिवनी की चारों विधानसभाओं में 1 बजे तक 51.52 प्रतिशत मतदान
By: Ramakant Shukla | Created At: 17 November 2023 02:14 PM
सिवनी विधानसभा निर्वाचन के लिए शुक्रवार को जिले के 1406 मतदान केंद्रों पर सुबह सात बजे से मतदान शुरू हुआ। पहले दो घंटे में जिले की चारों विधान सभाओं में 13.38 प्रतिशत मतदान हुआ। सुबह से मतदान करने मतदाताओं में खासा उत्साह देखा गया।हालांकि सुबह ठंड के असर के कारण कई मतदान केंद्रों में मतदाताओं की कतार देखने नहीं मिली।आठ बजे के बाद केंद्रों में मतदाताओं की भीड़ बढ़ने से लंबी कतारें देखी गई। 11 बजे तक मतदान 32.35 प्रतिशत पहुंच गया। जिले में दोपहर 1 बजे तक 51.52 प्रतिशत मतदान हो चुका है।

पहले दो घंटे में 13.38 प्रतिशत मतदान
विधानसभा निर्वाचन के लिए शुक्रवार को जिले के 1406 मतदान केंद्रों पर सुबह सात बजे से मतदान शुरू हुआ।पहले दो घंटे में जिले की चारों विधान सभाओं में 13.38 प्रतिशत मतदान हुआ।सुबह से मतदान करने मतदाताओं में खासा उत्साह देखा गया।हालांकि सुबह ठंड के असर के कारण कई मतदान केंद्रों में मतदाताओं की कतार देखने नहीं मिली।आठ बजे के बाद केंद्रों में मतदाताओं की भीड़ बढ़ने से लंबी कतारें देखी गई।
बरघाट विस में सबसे ज्यादा मतदान
जिले की बरघाट विधानसभा में पहले दो घंटे में सबसे ज्यादा मतदान हुआ।यहां सुबह नौ बजे तक 15.42 प्रतिशत मतदान हुआ।वहीं लखनादौन विधानसभा में 13.14 प्रतिशत, केवलारी विधानसभा में 13.11 प्रतिशत और सिवनी विधानसभा में पहले दो घंटे में सबसे कम 12.07 प्रतिशत मतदान हुआ।ग्रामीण क्षेत्र के मतदान केंद्रों में सुबह से मतदान के प्रति लोगों में उत्साह देखा गया।
केंद्रों में रहीं कड़ी सुरक्षा
मतदान केंद्रों में कड़ी सुरक्षा के बीच मतदाताओं ने मतदान किया।शहर के अनेक मतदान केंद्रों में सुबह 10 बजे के बाद बड़ी संख्या में मतदाता मतदान करने पहुंचे।वहीं प्रत्याशियों ने भी मंदिर में माथा टेककर मतदान किया।चुनाव को लेकर प्रशासन मुस्तैद नजर आया।मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर अधिकारी व्यवस्थाओं का जायजा लेते रहे।
मतदान की स्थिति
सिवनी - 12.07 प्रतिशत
केवलारी - 13.11 प्रतिशत
बरघाट - 15.42 प्रतिशत
लखनादौन- 13.14 प्रतिशत
कुल मतदान - 13.38 प्रतिशत