UP NEWS: लोकसभा चुनाव 2024 में BJP की विदाई होगी - स्वामी प्रसाद मौर्य
By: Durgesh Vishwakarma | Created At: 04 September 2023 04:41 PM
स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि, भारतीय जनता पार्टी लोकतंत्र खत्म करना चाहती है। विपक्षी पार्टियों के खिलाफ फर्जी आरोप लगाकर उनकी आवाज को दबाने की कोशिश कर रही है।

समाजवादी पार्टी के महासचिव स्वामी प्रसाद मौर्य ने हिंदू राष्ट्र को लेकर एक बार फिर बड़ा बयान दिया है। वहीं यूपी के घोसी में हो रहे उपचुनाव को लेकर सपा नेता ने कहा कि, समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार की जीत होगी,भारतीय जनता पार्टी हारेगी। इसके अलावा चंद्रयान 3 के सफल लैंडिंग को लेकर मौर्य ने कहा कि, वैज्ञानिकों को इसका श्रेय देना चाहिए। वहीं आगे उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के द्वारा हिंदू राष्ट्र घोषित करने के बात पर भी बड़ा बयान दिया है।
भारतीय जनता पार्टी लोकतंत्र खत्म करना चाहती है
स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि, भारतीय जनता पार्टी लोकतंत्र खत्म करना चाहती है। उन्होंने बीजेपी सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि, विपक्षी पार्टियों के खिलाफ फर्जी आरोप लगाकर उनकी आवाज को दबाने की कोशिश कर रही है। सरकारी संसाधनों को भी बेचने का भाजपा काम कर रही है, 2024 में बीजेपी की विदाई होना निश्चित है।
बीजेपी सरकार उद्योगपतियों को मालामाल करने में जुटी है
वहीं एक देश एक चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी के महासचिव स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि, बीजेपी सरकार अपने चाहतों को उद्योगपतियों को मालामाल करने में जुटी है। शिवपाल सिंह यादव राजनीति के अच्छे खिलाड़ी और एक अच्छे नेता है। वहीं आगे उन्होंने इंडिया गठबंधन को लेकर कहा कि, भारतीय जनता पार्टी हमारी सलाहकार नहीं है। जितना इंडिया के खिलाफ बोलेंगे इंडिया उतना ही गुणात्मक ढंग के साथ बीजेपी का सूपड़ा साफ करने के लिए आगे बढ़ेगी।