H

संजय राउत ने बोला पीएम मोदी पर हमला, कहा - पीएम बोलते हैं कि मैं महाराष्ट्र में आ रहा हूं तो लोग डर जाते हैं

By: Durgesh Vishwakarma | Created At: 05 February 2024 07:26 AM


संजय राउत ने कहा कि, पीएम मोदी बार-बार महाराष्ट्र की यात्रा कर रहे हैं। लगभग पूरी मुंबई लूट ली गई है। पूरी लूट गुजरात में जा रही है।

bannerAds Img
उद्धव ठाकरे गुट वाली शिवसेना के दिग्गज नेता संजय राउत ने पीएम मोदी पर निशाना साधा है। संजय राउत ने कहा कि, पीएम मोदी बार-बार महाराष्ट्र की यात्रा कर रहे हैं। लगभग पूरी मुंबई लूट ली गई है। पूरी लूट गुजरात में जा रही है। उन्होंने आगे कहा कि, केवल महाराष्ट्र से ही नहीं पूरे देश से लूटकर जो कुछ भी मिल सकता है, वो पूरा एक राज्य में जा रहा है। शिवसेना (UBT) सांसद ने पीएम पर निशाना साधते हुए कहा कि, अगर प्रधानमंत्री बोलते हैं कि मैं महाराष्ट्र में आ रहा हूं तो लोग डर जाते हैं।

संजय राउत का भुजबल पर निशाना

शिवसेना (UBT) सांसद संजय राउत ने कहा है कि, अगर छगन भुजबल ने अपना इस्तीफा देवेंद्र फड़णवीस को दिया है तो यह अवैध है। उन्होंने कहा कि, इस्तीफा सीएम को दिया जाना चाहिए, वे लोगों को बेवकूफ बनाने की कोशिश कर रहे हैं। इसके अलावा उद्धव ठाकरे के बयान पर संजय राउत का कहना है कि, हम किसी के दुश्मन नहीं हैं। हम यहां लोकतंत्र को बचाने के लिए हैं। पीएम राज्य का दौरा कर रहे हैं, जो अच्छी बात है, लेकिन आप महाराष्ट्र में क्या लेकर आ रहे हैं?

राउत ने भुजबल खुलासे को बकवास करार दिया

संजय राउत ने मंत्री छगन भुजबल के इस खुलासे को बकवास करार दिया कि, उन्होंने पिछले नवंबर में राज्य मंत्रिमंडल से अपना इस्तीफा दे दिया था। आपको बता दें कि, छगन भुजबल का दावा है कि, उन्होंने पिछले साल कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया था, लेकिन उसके बाद वह कैबिनेट की बैठकों में शामिल हुए।